×
देवास में 27 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली:  स्टेडियम 19 को सेना को सौंपेंगे, रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड से भर्ती स्थल तक बसें, 24 मेडिकल टीम – Dewas News

देवास में 27 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली: स्टेडियम 19 को सेना को सौंपेंगे, रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड से भर्ती स्थल तक बसें, 24 मेडिकल टीम – Dewas News

देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पहली भर्ती रैली 27 अक्टूबर को सुबह 3 बजे से शुरू होगी। स्टेडियम 19 अक्टूबर को सेना को सौंप दिया जाएगा। कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गेहलोद ने सोमवार

.

प्रशासन ने सुरक्षा, पार्किंग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, बिजली, इंटरनेट और मेडिकल समेत सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का लक्ष्य रखा है। पार्किंग क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। सफाई के लिए नियमित कर्मचारी तैनात रहेंगे।

बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से भर्ती स्थल तक बसों की व्यवस्था रहेगी। उनके ठहरने के लिए मंडी धर्मशाला और पुलिस लाइन में पानी और सोने की व्यवस्था की गई है। स्टेडियम परिसर में प्री-पेड कैंटीन और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी।

पहली भर्ती रैली 27 अक्टूबर को सुबह 3 बजे से शुरू होगी।

आधार सत्यापन और दस्तावेज जांच की अलग व्यवस्था

भर्ती प्रक्रिया के दौरान आधार सत्यापन, फोटोकॉपी, स्कैनिंग और हाई-स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन के लिए लगाई जाएगी। विद्युत वितरण कंपनी को निर्बाध बिजली आपूर्ति और पर्याप्त लाइटिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

24 घंटे मेडिकल टीम और एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी

भर्ती रैली के दौरान स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम और एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। आवश्यक दवाओं की व्यवस्था भी मौके पर रहेगी। प्रशासन का फोकस भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और भीड़ के व्यवस्थित प्रबंधन पर है।

बैठक में नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस महू से कर्नल मोहित जैन सहित प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

#दवस #म #अकटबर #स #अगनवर #भरत #रल #सटडयम #क #सन #क #सपग #रलव #सटशनबस #सटड #स #भरत #सथल #तक #बस #मडकल #टम #Dewas #News

Previous post

एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे:भारत ने बांग्लादेश को 10-0 से हराकर पूल-A में टॉप किया; 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला

Next post

एमपी में बीजेपी के संगठन को संभालने में नए प्रभारी बिप्लब देब को दिखाना होगा दम, क्यों खास हैं अगले दो साल? | Mp Bjp New Incharge Biplab Deb Challenges Ahead 2027 2028 Elections

Post Comment