गुना में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन और जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त गुना-1 के प्रभारी राधाकिशन के नेतृत्व में ग्राम निर्भयगढ़, पिटाखेड़ी (मोहरी) और कुसमौदा में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान जंगल में चल रही अवैध शराब भट्टी पकड़ी गई, 40 लीटर हाथभट्टी शराब और 450 किलोग्राम लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 60 हजार रुपए है। इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं। निर्भयगढ़ में जंगल के अंदर चल रही भट्टी पकड़ी आबकारी टीम ने ग्राम निर्भयगढ़ में नदी किनारे जंगल के अंदर चल रही अवैध शराब भट्टी पर दबिश दी। टीम को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके से ड्रम और केनों में रखा 250 किलोग्राम लाहन तथा चलती भट्टी से उतर रही 25 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की गई। पिटाखेड़ी में नाले से मिला 200 किलो लाहन ग्राम पिटाखेड़ी (मोहरी) के नाले में दबिश के दौरान करीब 200 किलोग्राम गुड़ से तैयार लाहन बरामद किया गया। आबकारी विभाग ने मौके पर ही लाहन को नष्ट कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह सामग्री पास में रहने वाले एक व्यक्ति की बताई जा रही है। मामले की विवेचना जारी है। कुसमौदा में पाउच में बिक रही थी शराब गुना शहर के कुसमौदा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पन्नी के पाउच में भरी 15 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी गुंजा पारदी और जसवीर पारदी अवैध रूप से इस शराब की बिक्री कर रहे थे। दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। 60 हजार की सामग्री जब्त, चार प्रकरण दर्ज पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 40 लीटर हाथभट्टी शराब और 450 किलोग्राम लाहन जब्त किया गया। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 60 हजार रुपए है। दबिश के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल चार प्रकरण दर्ज किए गए। इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक रामहेत सिंह कुशवाह, आबकारी आरक्षक गोविंद सिंह मीना, अरुण कुमार शर्मा, कमल बरौदिया, महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी और खुशबू रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#द #गव #म #हजर #लटर #अवध #शरब #जपत #घर #म #ह #चल #रह #थ #शरब #बनन #क #फकटर #लटर #लहन #भ #नषट #कय #Guna #News



Post Comment