×
दो दिन से लापता युवक का शव जंगल में मिला:  बारात में निकला था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई – Singrauli News

दो दिन से लापता युवक का शव जंगल में मिला: बारात में निकला था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई – Singrauli News


सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के भर्रा गांव में दो दिन से लापता 25 वर्षीय रघुनाथ उर्फ सरजू सिंह खैरवार का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला है। परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भर्रा गांव निवासी रघुनाथ उर्फ सरजू सिंह खैरवार 17 जून को गांव में आयोजित एक बारात में शामिल होने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। युवक के लापता होने पर पुलिस को गुमशुदगी की सूचना भी दी गई थी। ग्रामीणों को दुर्गंध आने पर मिला शव रविवार दोपहर परिजन और ग्रामीण युवक की तलाश में गांव से लगे जंगल क्षेत्र की ओर गए। इसी दौरान सड़क किनारे झाड़ियों से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने वहां जाकर देखा। उन्हें एक शव पड़ा मिला, जिसकी पहचान रघुनाथ उर्फ सरजू के रूप में हुई। मृतक के पिता प्रेमलाल खैरवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की स्थिति खराब होने के कारण मौके पर मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है। वहीं, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि युवक की गुमशुदगी की सूचना पहले ही थाने में दर्ज थी और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने कहा कि शव काफी खराब स्थिति में है, इसलिए शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

#द #दन #स #लपत #यवक #क #शव #जगल #म #मल #बरत #म #नकल #थ #परजन #न #हतय #क #आशक #जतई #Singrauli #News

Post Comment