×
नई बाइक खरीदी, सीनियर्स ने की रैगिंग… तंग आकर MBBS स्टूडेंट ने हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान, पढ़ें पूरी घटना

नई बाइक खरीदी, सीनियर्स ने की रैगिंग… तंग आकर MBBS स्टूडेंट ने हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान, पढ़ें पूरी घटना

जबलपुर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एमबीबीएस छात्र शिवांश गुप्ता ने कॉलेज हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि हाल ही में खरीदी गई बाइक को लेकर सीनियर छात्रों द्वारा की गई रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना से वह परेशान था। आइए पूरी घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Himadri Hada

Edited By: Himadri Hada

Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 05:38:21 PM (IST)

Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 05:52:05 PM (IST)

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस स्टूडेंट शिवांश गुप्ता की आत्महत्या।

HighLights

  1. नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में छात्र ने की आत्महत्या।
  2. सुसाइड से पहले शिवांश ने मां को फोन पर बताई रैगिंग की बात।
  3. नई बाइक खरीदने पर सीनियर्स ने किया तंग, डिप्रेशन में था शिवांश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट शिवांश गुप्ता की दुखद आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शिवांश ने हाल ही में एक नई बाइक खरीदी थी, जो उसके कुछ सीनियर छात्रों को पसंद नहीं आई। परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से उसकी रैगिंग की गई और उसे मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी। इस घटना ने मेडिकल संस्थानों में रैगिंग के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

छात्र ने छत से कूदकर की आत्महत्या

शिवांश गुप्ता, जो मूल रूप से रीवा का रहने वाला था और जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के पहले साल का छात्र था। शिवांश ने हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि शिवांश की रैगिंग की जा रही थी और हाल ही में नई बाइक खरीदने के बाद सीनियर छात्रों ने उसे लगातार परेशान करना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Indore Couple: राजा की लौटी लाश, अब सोनम की तलाश… पढ़‍िए शिलांग में इंदौर के कपल के साथ क्या-क्या हुआ

आत्महत्या से पहले मां को किया फोन

शिवांश ने अपनी मां से फोन पर बात करते हुए रैगिंग की बात कही थी। उसकी मां ने बताया कि बेटे की आवाज में डर और तनाव साफ झलक रहा था। वहीं, शिवांश के चाचा दिनेश गुप्ता ने बताया कि कुछ सीनियर छात्रों ने बाइक खरीदने पर उसे तीन घंटे तक रोके रखा और उसके साथ मारपीट भी की। इसी तनाव और मानसिक दबाव के चलते वह दो दिनों से डिप्रेशन में था।

शिवांश ने घटना के पहले दोस्तों और पिता को किया मैसेज

घटना बुधवार रात की है, जब शिवांश ने कुछ दोस्तों से इस विषय पर चर्चा की और फिर गुरुवार दोपहर हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के कुछ देर पहले ही उसने अपने दोस्तों और पिता को थैंक यू का मैसेज भेजा था। उस समय उसके माता-पिता गुरुग्राम में उसकी बहनों से मिलने गए हुए थे। जैसे ही उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली, वे बेसुध हो गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को रीवा ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: School Games 2025: CBSE स्टूडेंट्स को नहीं मिलेगा राज्य खेलों में मौका, SGFI का बड़ा फैसला

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जिन छात्रों से शिवांश ने आखिरी बार बात की थी, उनके मोबाइल डेटा खंगाले जा रहे हैं। कालेज प्रशासन ने भी एंटी रैगिंग कमेटी की मीटिंग बुलाकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि कालेज का कहना है कि प्रथम वर्ष के छात्रों का हॉस्टल अलग होता है और वहां सीनियरों की एंट्री नहीं होती, लेकिन परिजनों के आरोपों के बाद इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं।

Source link
#नई #बइक #खरद #सनयरस #न #क #रगग.. #तग #आकर #MBBS #सटडट #न #हसटल #क #छत #स #कदकर #द #जन #पढ #पर #घटन

Post Comment