नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के हेल्पर सहित छह यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक एमपी 13 जेडएक्स 0793 सुबह करीब 4 बजे हाईवे पर पलट गई। उस समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 6 लोग गंभीर घायल घायलों की पहचान दीपेंद्र (37), विमल (4), संगीता (20), उर्मिला साईं (21), सुदीप सिंह और सूजन सिंह (16) के रूप में हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यात्री बोले-अचानक जोरदार झटका लगा बस में सवार यात्री सिंह बहादुर ने बताया कि अचानक जोरदार झटका लगा और बस पलट गई। हादसे के बाद लोग घबराकर बस से बाहर निकले। उन्होंने बताया कि बाकी यात्री पास के एक ढाबे पर रुके हुए हैं और बस के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मुंगवानी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है।
#नरसहपर #क #नशनल #हईव44 #पर #पलट #बस #लग #घयल #नपल #स #बगलर #ज #रह #थ #बस #वहन #अनयतरत #हन #स #हआ #हदस #Narsinghpur #News



Post Comment