×
नरसिंहपुर में वायरल वीडियो ने खोली गुंडागर्दी की पोल, दिखी क्रूरता, शराब कारोबारी की गर्दन दबाकर कार में ले गए गुंडे

नरसिंहपुर में वायरल वीडियो ने खोली गुंडागर्दी की पोल, दिखी क्रूरता, शराब कारोबारी की गर्दन दबाकर कार में ले गए गुंडे

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक नया वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 04 May 2026 01:26:39 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 01:26:39 PM (IST)

करकबेल में शराब कारोबारी प्रदीप कौरव का अपहरण कर ले जाते आरोपित। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. आरोपित अब भी कानून की पहुंच से दूर
  2. इतने के बावजूद पुलिस के हाथ अब भी खाली
  3. पांच सहित पर मारपीट व अपहरण का मामला दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर । ग्राम करकबेल में शराब कारोबारी प्रदीप कौरव के अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस की जांच तो आगे बढ़ी है, लेकिन आरोपित अब भी कानून की पहुंच से दूर है।

प्रदीप का चेहरा सीट की ओर दबाया

वीडियो में साफ दिख रहा है कि 4-5 हमलावर प्रदीप कौरव को जबरन एक कार में डालकर ले जा रहे हैं। गुंडागर्दी की हद तो तब पार हो गई जब कार के भीतर प्रदीप का चेहरा सीट की ओर दबाकर उसकी गर्दन दबोची गई और उसके साथ लगातार गाली-गलौज व मारपीट की गई। यह वीडियो चीख-चीख कर गवाही दे रहा है कि आरोपियों के मन में कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं है।

नामजद एफआईआर: इन पर दर्ज हुआ मामला

ठेमी थाना के एसआई दिलीप सिसोदिया के अनुसार, पुलिस ने साक्ष्यों और पीड़ित के बयान के आधार पर गोपाल पटेल, दीपक लोधी, अभिषेक, सोनू ठाकुर, भरत लोधी सहित अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

naidunia_image

naidunia_image

संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है

पुलिस का दावा है कि आरोपितों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। हालांकि, घटना के बाद से ही सभी नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। दो मई को वायरल हुए वीडियो के आधार पर भी अन्य आरोपितों की तस्दीक की जा रही है दिनदहाड़े अपहरण और फिर चलती कार में मारपीट का वीडियो वायरल होना, पुलिस प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- नरसिंहपुर के करकबेल में शराब कारोबारी का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, थाना परिसर में फेंका

#नरसहपर #म #वयरल #वडय #न #खल #गडगरद #क #पल #दख #कररत #शरब #करबर #क #गरदन #दबकर #कर #म #ल #गए #गड

Post Comment