×
‘नहीं करूंगी, जाओ…’, एक्सीडेंट में घायलों को देखने से भड़कीं डॉक्टर, बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

‘नहीं करूंगी, जाओ…’, एक्सीडेंट में घायलों को देखने से भड़कीं डॉक्टर, बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एक्सीडेंट में घायल होकर आए मरीजों को देखने की कहने पर डॉक्टर झल्लाती हुई मरीज को न देखने की कहकर अंदर चली गई। जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 12:32:18 AM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 12:32:18 AM (IST)

मुरैना के अंबाह सिविल अस्पताल में हुआ हंगामा।

HighLights

  1. मुरैना के अंबाह सिविल अस्पताल में हुआ हंगामा
  2. एक्सीडेंट में घायलों को देखने से भड़कीं डॉक्टर
  3. वायरल होने के बाद सामने आई दूसरी तस्वीर

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। एक्सीडेंट में घायल होकर आए मरीजों को देखने की कहने पर डॉक्टर झल्लाती हुई मरीज को न देखने की कहकर अंदर चली गई। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। मामला सिविल अस्पताल अंबाह का है, घटना गुरुवार शाम की बताई गई है।

एक्सीडेंट में घायल मरीजों को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक परीक्षत का पुरा गांव के पास गुरुवार की शाम सड़क हादसे में एक ही परिवार के रामौतार, रामसेवक व अंकित सिकरवार घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था।

घायलों के अटेंडर ड्यूटी पर पदस्थ डॉक्टर आरती दण्डोतिया से कहते हैं कि मरीज को पलंग पर जाकर देखिए, डॉक्टर कुछ कागजी कार्यवाही कर रही थी, इसलिए पेशेंट को लाने की कहती है। इसी दौरान अटेंडर मौके पर जाने की कहते रहते हैं। इसी बीच डॉक्टर आक्रोशित होकर इलाज से मना कर चली जाती है। इसका 9 सेकंड का वीडियो वायरल होता है।

#नह #करग #जओ.. #एकसडट #म #घयल #क #दखन #स #भडक #डकटर #बहस #क #वडय #सशल #मडय #पर #वयरल

Previous post

IND vs JAP: सीरीज जीत के साथ जापान ने क्रिकेट में रखा था कदम, इन देशों से कभी नहीं हारा, जानें पूरा इतिहास

Next post

एशियन गेम्‍स में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, 6 विकेट लेते ही 4 दिग्‍गजों को पछाड़ दुनिया के टॉप-10 गेंदबाजों में होगी एंट्री

Post Comment