राजस्व विभाग में कार्यरत पटवारी, राजस्व निरीक्षक (RI) और लिपिक वर्गीय सेवा संवर्ग के कर्मचारियों के लिए नायब तहसीलदार बनने का मौका है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा-2026 आयोजित करेगा।
.
पहले परीक्षा 14 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अब राजस्व विभाग की सहमति के बाद परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी। इस परीक्षा के जरिए नायब तहसीलदार के कुल 73 पद भरे जाएंगे।


कौन कर सकता है आवेदन?
- राजस्व विभाग में पटवारी, राजस्व निरीक्षक या लिपिक वर्गीय पद पर कार्यरत कर्मचारी।
- संबंधित पद पर कम से कम 5 साल का अनुभव होना जरूरी। अनुभव स्थायी या स्थानापन्न रूप से काम करने का हो सकता है।
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान, वाणिज्य या कृषि में स्नातक डिग्री अनिवार्य।
- अधिकतम आयु: 1 जनवरी 2026 को 55 वर्ष।
- एक अभ्यर्थी इस परीक्षा में अधिकतम तीन बार शामिल हो सकता है।

परीक्षा के दिन क्या जरूरी?
- परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो पहचान पत्र अनिवार्य।
- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक मान्य।
- आधार आधारित बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन होगा।
- आवेदन में कर्मचारी कोड दर्ज करना जरूरी था।
- विभागीय परीक्षा होने के कारण मूल निवासी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें… MP में TET कराने से ESB ने किया इनकार

मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षकों की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) कराने को लेकर नया पेंच सामने आया है। मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद परीक्षा ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन कराने के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने परीक्षा कराने से इनकार कर दिया है।पूरी खबर पढ़ें
#नयब #तहसलदर #बनन #वभगय #परकष #जनवर #क #पद #क #लए #पटवर #और #लपक #सवरग #क #करमचरय #क #मलग #मक #अक #क #पपर #Bhopal #News



Post Comment