×
निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया और करीबियों की गिरफ्तारी में जुटीं टीमें, कार्रवाई के दायरे में कई पुलिसकर्मी, कल सुनवाई संभव

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया और करीबियों की गिरफ्तारी में जुटीं टीमें, कार्रवाई के दायरे में कई पुलिसकर्मी, कल सुनवाई संभव

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हत्यारोपित से एक करोड़ कीमत की जमीन 18 लाख में अपने करीबी के नाम कराने वाली निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया व उनके दो करीबि…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 07:31:48 AM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 07:35:14 AM (IST)

निलंबित सीएसपी नेहा और करीबियों की गिरफ्तारी में जुटीं टीमें

HighLights

  1. निलंबित सीएसपी नेहा और करीबियों की गिरफ्तारी में जुटीं टीमें
  2. कार्रवाई के दायरे में कई पुलिसकर्मी – राजस्थान भी गईं पुलिस टीमें
  3. न्यायालय में अग्रिम जमानत का आवेदन दिया, कल सुनवाई संभव

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हत्यारोपित से एक करोड़ कीमत की जमीन 18 लाख में अपने करीबी के नाम कराने वाली निलंबित नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया व उनके दो करीबियों पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। इस मामले की जांच के दायरे में कई अधिकारी और पुलिस कर्मी भी आ रहे हैं, जिन्होंने सीएसपी की मदद की है। इस बीच, सीएसपी और उनके करीबी क्षितिज राज बारापत्रे की ओर से जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत का आवेदन दिया गया, लेकिन शनिवार को केस डायरी देरी से पहुंचने के कारण उस पर सुनवाई नहीं हो सकी।

सोमवार को हो सकती है सुनवाई

अब सोमवार को सुनवाई हो सकती है। वहीं, पुलिस ने तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जबलपुर समेत अन्य शहरों व राजस्थान तक टीमों को भेजा है। जबलपुर आइजी प्रमोद कुमार वर्मा ने मामले की जांच एएसपी अंजना तिवारी को सौंपी है। बता दें कि कटनी सीएसपी नेहा पर आरोप है कि उन्होंने एक मामले में हत्यारोपित पर दबाव बनाकर उससे एक करोड़ कीमत की जमीन अपने करीबी के नाम 18 लाख रुपये देकर करा ली। मामले में नेहा और उनके दोनों करीबियों के खिलाफ गुरुवार को एफआइआर दर्ज हुई। शुक्रवार को उन समेत छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

बंगले में दो दिन रखा, सरकारी गाड़ी से रजिस्ट्री

आइजी जबलपुर द्वारा कराई गई जांच में सामने आया है कि सीएसपी नेहा ने हत्यारोपित रमेश लोधी को दो दिन तक अपने शासकीय आवास में बंधक बनाकर रखा था। उसे सीएसपी की सरकारी गाड़ी में बैठाकर रजिस्ट्री कार्यालय ले जाया गया था। रजिस्ट्री के बाद जब रमेश ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की और पटवारी के पास नामांतरण रोकने का आवेदन दिया, तो सीएसपी ने उसे धमकी दी थी कि यदि वह जेल जाने से बचना चाहता है, तो 75 लाख रुपये और देने होंगे। पैसे देने से इनकार करने पर सीएसपी ने रमेश और उसके दामाद को मुकदमे में शामिल कर जेल भिजवा दिया था।

एयर होस्टेस से डीएसपी तक का सफर

नेहा पच्चीसिया मूल रूप से राजगढ़ जिले के पचोर तहसील की निवासी है। उनके पिता शिक्षक थे। वह पहले एयर इंडिया में एयर होस्टेस थीं। एमपी-पीएससी के 2016 में आए परिणाम में प्रदेश में 20वीं रैंक हासिल कर डीएसपी बनी। पहली पोस्टिंग गुना जिले में हुई थी, वहां पर भी आइजी से विवाद के चलते उनका स्थानांतरण हुआ। कोरोना काल में देशभक्ति गीतों पर डांस कर लोगों को मोटिवेट करने पर सम्मान भी मिला था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय भोपाल और खंडवा में तैनात रहीं। 2025 में कटनी में सीएसपी बनाया गया था।

#नलबत #CSP #नह #पचचसय #और #करबय #क #गरफतर #म #जट #टम #कररवई #क #दयर #म #कई #पलसकरम #कल #सनवई #सभव

Post Comment