×
पटवारियों ने सेवा समाप्ति और निलंबन के विरोधमें सौंपा ज्ञापन:  कार्रवाई वापस लेने की मांग, 2 दिन में फैसला न होने पर हड़ताल की चेतावनी – Maihar News

पटवारियों ने सेवा समाप्ति और निलंबन के विरोधमें सौंपा ज्ञापन: कार्रवाई वापस लेने की मांग, 2 दिन में फैसला न होने पर हड़ताल की चेतावनी – Maihar News


मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने देवास जिले में पटवारियों की सेवा समाप्ति और अन्य जिलों में निलंबन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को मैहर जिले में पटवारियों ने डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल को राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें सभी कार्रवाई वापस लेने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि स्वामित्व योजना लागू करने में आ रही कानूनी और व्यावहारिक दिक्कतें पहले ही सरकार को बताई जा चुकी हैं। इसके बावजूद देवास में पटवारियों की सेवा खत्म की जा रही है और दूसरे जिलों में निलंबन जैसी कार्रवाई हो रही है। पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर ये कार्रवाई वापस नहीं ली जाती, तो सभी पटवारी हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ ने यह भी कहा कि 7 अक्टूबर 2026 से प्रदेशभर के पटवारी ऑनलाइन राजस्व कार्यों से दूर रहेंगे। वे सरकारी वॉट्सऐप ग्रुप से भी बाहर हो जाएंगे। यह फैसला तब तक जारी रहेगा जब तक पटवारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस नहीं ली जाती।

#पटवरय #न #सव #समपत #और #नलबन #क #वरधम #सप #जञपन #कररवई #वपस #लन #क #मग #दन #म #फसल #न #हन #पर #हडतल #क #चतवन #Maihar #News

Previous post

रतलाम में रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी कार में मिला ड्राइवर का शव, सल्फास के तीन पाउच मिले

Next post

अभिषेक शर्मा के पास दूसरे टी20 में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, एक छक्का ठोकते ही रच देंगे इतिहास

Post Comment