पुलिस मुख्यालय भोपाल से सोमवार देर रात पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए गए। 2015 बैच के कार्यवाहक निरीक्षक और उप निरीक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन दिया गया है। इनमें नर्मदापुरम के तीन उप निरीक्षक निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पथरौटा थाना प्रभारी मोनिका गौर, एसपी कार्यालय की रीडर निरमा वर्मा और देहात थाने के एसआई नरेंद्र लिल्लोरे अब निरीक्षक कहलाएंगे। पदोन्नति के बाद तीनों अधिकारी वर्दी पर थ्री स्टार लगाए नजर आएंगे। 223 उप निरीक्षकों को मिला प्रमोशन पुलिस मुख्यालय में लंबे समय से पदोन्नति की सूची लंबित थी। विभागीय पदोन्नति समिति की ओर से रिव्यू डीपीसी आयोजित कर सूची भेजी गई थी। इसके बाद 2015 बैच के 223 कार्यवाहक और उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। अधिकारियों को वरिष्ठता सूची के आधार पर यह प्रमोशन दिया गया है। इससे करीब दो महीने पहले भी लगभग 350 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति की सूची जारी हुई थी। सात साल से एसपी रीडर हैं निरमा वर्मा एसआई निरमा वर्मा करीब सात साल पहले ग्वालियर से ट्रांसफर होकर नर्मदापुरम आई थीं। तब से वह एसपी कार्यालय में रीडर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अब पदोन्नति के बाद वह निरीक्षक के पद पर कार्य करेंगी। छह महीने से पथरौटा थाना संभाल रहीं मोनिका एसआई मोनिका गौर पिछले करीब छह महीने से पथरौटा थाने की प्रभारी हैं। प्रमोशन के बाद वह निरीक्षक के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। एसआई नरेंद्र लिल्लोरे का तीन दिन पहले ही सिवनी मालवा से ट्रांसफर होकर नर्मदापुरम देहात थाने में पदस्थापन हुआ है। अब पदोन्नति के बाद उन्हें निरीक्षक का पद मिला है।
#पथरट #थन #परभर #समत #एसआई #क #परमशन #मनक #गर #नरम #वरम #और #नरदर #लललर #इसपकटर #बन #narmadapuram #hoshangabad #News



Post Comment