ENG vs IND टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय, घरेलू क्रिकेट में लगा चुका है रनों का अंबार
पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही मोहम्मद रिजवान की वनडे और शान मसूद की टेस्ट कप्तानी छिनने वाली है। उनके स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) जल्द सलमान अली आगा को तीनों फॉर्मेंट का नया कप्तान घोषित कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान आगा ने चयन समिति, नए कोच माइक हेसन और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को अपने विचार से प्रभावित किया है। सभी इससे सहमत हैं कि सलमान आगा को ऑल फॉर्मेट कप्तान होना चाहिए।
सलमान आगा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसी साल टी-20 क्रिकेट का कप्तान नियुक्त किया था। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 3-0 से हराया था। सलमान आगा ने वनडे और टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में वह ऑल फॉर्मेंट प्लेयर बन चुके हैं। इस वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मोहम्मद रिजवान और शान मसूद को कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त करने के बारे में विचार कर रहा है।
ENG vs IND: कुलदीप की फिरकी पर नाचते दिखेंगे अंग्रेज बल्लेबाज! जानें इंग्लैंड में कैसा है उनका रिकॉर्ड
Source link
#पकसतन #करकट #म #बड #बदलव #क #बयर #टम #क #जलद #मल #सकत #ह #नय #कपतन



Post Comment