×
पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप के बीच मैदान में उतरेगी टीम, कप्तान बाबर आजम के सामने कठिन चुनौती

पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप के बीच मैदान में उतरेगी टीम, कप्तान बाबर आजम के सामने कठिन चुनौती

पाकिस्तान क्रिकेट में इस वक्त हड़कंप मचा हुआ है। टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैच हारकर पाकिस्तान सीरीज गवां चुकी है, अब आखिरी मैच की बारी है। इस दौरान सात खिलाड़ी बीच सीरीज से घर भेजे जा चुके हैं। हेड कोच की भी छुट्टी हो गई है। इस बीच कप्तान बाबर आजम के सामने अगले मैच में कठिन चुनौती है, देखना है कि वे इससे कैसे पार पाते हैं। 

पहले दो मैचों में पाकिस्तान को मिली है करारी शिकस्त

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच पाकिस्तानी टीम पारी और 103 रन से हारी। इसके बाद दूसरे मैच में उसे 103 रन से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज के दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान में हड़कंप सा मच गया। हालांकि इससे पहले भी टीम कई बार इस तरह की हार से रूबरू हो चुकी है, लेकिन इस बार पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि इतना भूचाल सा आ गया। स्क्वाड के कुल मिलाकर सात खिलाड़ी वापस घर भेज दिए गए। 

सलमान अली आगा, मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक समेत सात खिलाड़ी बाहर

अचानक टीम से ​बाहर किए गए खिलाड़ियों में सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक का भी नाम शामिल था। मजे की बात ये रही कि सीरीज के पहले मैच में बाबर आजम की गैरमौजूदगी में यही सलमान अली आगा टीम के कप्तान थे। दूसरे मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया, इसके बाद तीसरे मैच से पहले वे स्क्वाड से ही बाहर हो गए। उनके अलावा बाहर होने वाले प्लेयर्स में अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद का भी नाम आता है। इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला था कि बीच सीरीज में इतने खिलाड़ी बदले गए हों। 

पाकिस्तानी टीम पिछले छह में से पांच मैच हार चुकी है

पाकिस्तानी टीम अपने पिछले छह टेस्ट मैचों में से पांच हार चुकी है। एक मैच टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतने में कामयाब रही थी। इन्हीं लगातार मिल रही हारों के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टीम की हालत खराब है और अब वे फाइनल की रेस से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। इस बीच पीसीबी ने एक जांच भी बिठा दी है। देखना होगा कि क्या ये जांच केवल लीपापोती करेगी या​ फिर कुछ निकल कर आता है। 

बुधवार से बर्मिंघम में खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला

इस बीच इंग्लैंड सीरीज का आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, जो कि बर्मिंघम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। देखना होगा कि आ​धे से ज्यादा टीम में बदलाव के बाद बाबर आजम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरते हैं और क्या टीम कुछ कमाल कर पाएगी या फिर इंग्लैंड की टीम उसका सूपड़ा साफ कर देती है। 

यह भी पढ़ें 

केवल 64 बॉल पर 173 रन, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने ठोके 16 चौके और 12 छक्के

एशियन गेम्स में कब से शुरू होंगे क्रिकेट मुकाबले, टीम इंडिया किस दिन खेलेगी अपना पहला मैच

Latest Cricket News


#पकसतन #करकट #म #हडकप #क #बच #मदन #म #उतरग #टम #कपतन #बबर #आजम #क #समन #कठन #चनत

Previous post

पैरा आर्चरी वर्ल्ड सीरीज में भारत के 2 गोल्ड:मेन्स रिकर्व-कंपाउंड टीम चैंपियन, विमेंस रिकर्व को सिल्वर

Next post

सावधान! फिर आ रहा नया विलेन, इन राज्यों में खूब बरसेंगे बदरा; आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

Post Comment