×

‘पापा ने हमारे सामने की हत्या’, शराब के नशे में दादी का गला घोंटा, बच्चों ने पुलिस को बताया सच

इंदौर के मल्हारगंज में नशे में धुत पोते ने अपनी दादी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पलंग पेटी में छिपा दिया। वारदात उसके मासूम बच्चों के सामने हुई। आरोपी राजस्थान भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 11 Jun 2025 11:46:14 PM (IST)

Updated Date: Wed, 11 Jun 2025 11:46:14 PM (IST)

'पापा ने हमारे सामने की हत्या', शराब के नशे में दादी का गला घोंटा, बच्चों ने पुलिस को बताया सच
पोते ने की दादी की हत्या। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पोते ने अपनी दादी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पोता शराब के नशे में धुत था। दादा को मारने के बाद उसने शव को पलंग पेटी में रख दिया। वारदात आरोपी ने अपने बच्चों के सामने की है।

पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय शांतिबाई निवासी सालवी मोहल्ला की हत्या पोते 27 वर्षीय विकास गोहर ने की है। वह राजस्थान भागने की फिराक में था। उससे पहले गिरफ्तार कर लिया। शांतिबाई की बेटी घर पहुंची थी। उसने देखा कि मां घर नजर नहीं है। उसने काफी खोजा, लेकिन पता नहीं चला। उसने थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस को मिला शव

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेटी से बाहर निकाला। इस दौरान उनके गले में फंदा भी था। फरियादी बेटी ने बताया कि शांतिबाई मस्टरकर्मी के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। उनकी पेंशन आती थी। विकास नशे का आदी है। वह आए दिन दादी से पैसे की मांगता था। रुपये नहीं देने पर उनकी हत्या कर दी।

आरोपी के बच्चों ने बताई पूरी घटना

आरोपी विकास के पांच वर्षीय बेटे निशांत और सात वर्षीय बेटी के सामने यह हत्या की गई थी। बेटे ने रोते हुए बताया कि पापा ने बहुत सारी दारू पी रखी थी। नशे में घर आकर दादी का गला दबा दिया। उन्हें पेटी में डाल दिया, फिर यहां से भाग गए।

Source link
#पप #न #हमर #समन #क #हतय #शरब #क #नश #म #दद #क #गल #घट #बचच #न #पलस #क #बतय #सच

Post Comment