×
पुलिसकर्मी बनकर शख्स को पकड़ा, 30 लाख मांगे:  अशोकनगर में दो आरोपी गिरफ्तार; वायरलेस सेट और कारों पर पुलिस लिखे थे – Ashoknagar News

पुलिसकर्मी बनकर शख्स को पकड़ा, 30 लाख मांगे: अशोकनगर में दो आरोपी गिरफ्तार; वायरलेस सेट और कारों पर पुलिस लिखे थे – Ashoknagar News


अशोकनगर जिले की नईसराय पुलिस ने मंगलवार को साइबर ठगी की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो लग्जरी कारें, लैपटॉप, मोबाइल, सैकड़ों सिम कार्ड, बैंक खातों की वेलकम किट, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और नकदी जब्त की है। बुधवार को पुलिस ने घटनाक्रम का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुना जिले के पिपरौदा कला निवासी छोटू उर्फ चंद्रपाल यादव और नानाखेड़ी निवासी दीपक ओझा के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से रिमांड पर पूछताछ कर रही है। आरोपियों को पुलिस ने नईसराय विजयपुरा रोड से पकड़ा है। पुलिस ने क्या बताया? पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रुसल्ली निवासी रंजीत यादव और अन्य साथियों के साथ मिलकर आगरा निवासी राजू उर्फ पवन से करीब 30 लाख रुपए ठगने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने पुलिसकर्मी बनकर राजू को पकड़ा था और रुपयों के सेटलमेंट पर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान नईसराय पुलिस ने दबिश दी और योजना नाकाम हो गई। आरोपियों ने बताया कि इस काम में टाटा नेक्सॉन समेत तीन कारें शामिल थीं। उनके साथियों के पास पुलिस के वायरलेस सेट थे और कारों पर पुलिस का मोनोग्राम लगा था। कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी फरार हो गए। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी दूसरे लोगों के आधार कार्ड और पहचान दस्तावेजों से बैंक खाते खुलवाकर बेचते थे। इन खातों से संदिग्ध लेन-देन किए जाते थे। पुलिस खातों के लेन-देन और दूसरे राज्यों में गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।

#पलसकरम #बनकर #शखस #क #पकड #लख #मग #अशकनगर #म #द #आरप #गरफतर #वयरलस #सट #और #कर #पर #पलस #लख #थ #Ashoknagar #News

Previous post

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर गिरी ICC की गाज, इंग्लैंड का भी हुआ बड़ा नुकसान

Next post

PAK Tri Series: अपने घर में चौथी बार ट्राई सीरीज का फाइनल खेलेगा पाकिस्तान, जानें पिछले तीनों खिताबी मुकाबलों का हाल

Post Comment