आयरलैंड का दौरा भारतीय टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ जिसमें उन्हें 2 मैचों की टी20 सीरीज के दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। बेलफास्ट के स्टेडियम में 28 जून को खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को एक रन से हार मिली। इस मुकाबले के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे प्रिंस यादव ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया, जिसके साथ वही एक स्पेशल क्लब का हिस्सा बन गए। प्रिंस यादव अब टी20 इंटरनेशनल करियर में अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें सबसे पहले ये कारनामा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया था तो वहीं इसके बाद रमनदीप सिंह ऐसा करने में कामयाब हुए थे। अब प्रिंस यादव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।
प्रिंस यादव ने हैरी टेक्टर की गेंद पर लगाया सीधा छक्का
भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 155 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर जीत के लिए 8 रन बनाने थे। ऐसे में अपने टी20 इंटरनेशनल की पहली गेंद खेल रहे प्रिंस यादव ने हैरी टेक्टर की फुलटॉस गेंद पर सीधा शॉट खेलते हुए उसे छक्के के लिए पहुंचा दिया। प्रिंस यादव टीम इंडिया को एक रन की हार से तो नहीं बचा सके लेकिन उन्होंने खुद को एक खास लिस्ट में जरूर शामिल कर लिया।
टी20 इंटरनेशनल में करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी
- सूर्यकुमार यादव – बनाम इंग्लैंड (साल 2021, अहमदाबाद)
- रमनदीप सिंह – बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2024, सेंचुरियन)
- प्रिंस यादव – बनाम आयरलैंड (साल 2026, बेलफास्ट)
गेंदबाजी में भी तीन विकेट लेकर किया प्रभावित
आईपीएल 2026 में अपनी शानदार तेज गेंदबाजी के दम पर चर्चा में आने वाले प्रिंस यादव को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मिल गया था, जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। वहीं अब टी20 इंटरनेशनल में प्रिंस ने डेब्यू मुकाबले में अपनी गति और बाउंस से बल्लेबाजों के तकलीफ में डाला है। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में प्रिंस यादव ने अपने 4 ओवर्स में 22 रन देने के साथ 4 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की शर्मनाक शुरुआत, साल 2023 के बाद पहली बार गंवाई टी20 सीरीज
कप्तान श्रेयस अय्यर ने खराब बल्लेबाजी को बताया हार का बड़ा कारण, कहा – हम पिच को बेहतर तरीके से नहीं समझ सके
Latest Cricket News
#परस #यदव #न #पहल #गद #पर #छकक #जड #लट #महफल #बन #गए #सरयकमर #यदव #क #कलब #क #हसस



Post Comment