×
प्रेमी के प्यार में पागल नाबालिग ने नानी को चाकुओं से गोदा

प्रेमी के प्यार में पागल नाबालिग ने नानी को चाकुओं से गोदा

रीवा के अतरैला थाना क्षेत्र स्थित कोनी जंगल में एक महिला का शव नाले में पड़ा मिला है। महिला की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। शव की पहचान गायत्री पांडे के रूप में हुई है, जो मंगलवार सुबह से लापता थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

By Roman Tiwari

Publish Date: Thu, 19 Jun 2025 01:18:14 PM (IST)

Updated Date: Thu, 19 Jun 2025 11:07:51 PM (IST)

नाले में मिला महिला का शव (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. कोनी जंगल में मिला महिला का शव
  2. धारदार हथियार से की गई है हत्या
  3. अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब रीवा में भी प्रेमी के प्यार में पागल एक नाबालिग प्रेमिका ने अपना विवाह हो जाने के बाद प्रेमी को पाने में रोड़ा बन रही अपनी नानी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। किशोरी ने पहले वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर चाकू से सात बार पेट गोद दिया।

इस जघन्य वारदात में उसके नाबालिग प्रेमी ने भी साथ दिया। दोनों ने शव को घसीटकर नाले में फेंक दिया। घटना रीवा जिले के तराई अंचल में स्थित अतरैला थाना क्षेत्र के कोनी गांव की है।

बुधवार दोपहर नाले में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिला था। पुलिस ने गुरुवार को दोनों नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर चाकू सहित खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

शादी के बाद करने वाले थे आत्महत्या, बाद में बदली योजना

एएसपी विवेक कुमार लाल के अनुसार कोनी गांव निवासी गायत्री पांडे (60 वर्ष) की 17 वर्षीय नातिन के माता-पिता की मौत 10 वर्ष पूर्व हो चुकी थी। इसके बाद से गायत्री ने उसे अपने घर में आसरा दिया। नातिन का गांव के ही 17 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चलने लगा।

जब गायत्री को इसका पता चला तो उसने नातिन की शादी जिले के ही एक गांव में सात जून को कर दी। शादी के बाद नातिन जब 14 जून को पहली बार मायके आई तो प्रेमी से मुलाकात करने के लिए पहुंची। इस दौरान दोनों ने पहले मंदिर में जाकर शादी रचाने और आत्महत्या करने की योजना बनाई।

बाद में उन्होंने यह योजना बदल दी और नानी की हत्या की साजिश रच डाली। योजना के अनुसार बुधवार की रात नातिन नानी को बहलाकर घर से करीब 100 मीटर दूर सुनसान जगह पर ले गई। पुलिस को महिला के शरीर पर धारदार हथियार से चोट और मौके पर शव को घसीटने के निशान और खून के छींटे मिले।

इसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच की तो वारदात सामने आई। बता दें, मृतका के पति की भी पहले मौत हो चुकी है। उसका एक ही पुत्र है जो मुंबई में निजी कंपनी में काम करता है। वह नातिन के साथ रहती थी। उसके बाद दो एकड़ कृषि भूमि है।

यह भी पढ़ें: Fraud: करोड़ों के लाचल में ठगी का शिकार हुई महिला, घर से भागकर अपने ही अपहरण का बनाया वीडियो

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोनी निवासी आनंद पांडे की 40 वर्षीय पत्नी गायत्री पांडे मंगलवार की सुबह तकरीबन 9 बजे घर से निकली थी। जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला था। बुधवार को स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात शव कोनी जंगल के नाले में पड़ा देखा। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस सहित मृतका के परिजन पहुंचे और उसकी पहचान गायत्री पांडे के रूप में की।

फिलहाल यह अज्ञात है कि महिला की हत्या किसने क्यों की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अतरैला थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की हत्या कर लाश को फेंका गया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है जल्द ही हत्या का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव का बड़ा एलान, जल्द ही उत्तराखंड की तर्ज पर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत

रीवा जिले के तराई आंचल स्थित पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर निवासी 22 वर्षीय कोमल देवी ने अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पनवार पुलिस ने शव को फंदे से उतरने के बाद पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा दिया। पीएम होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि लूक निवासी कोमल देवी का विवाह वर्ष 2022 में कल्याणपुर निवासी पिंटू चर्मकार के साथ हुआ था।

Source link
#परम #क #पयर #म #पगल #नबलग #न #नन #क #चकओ #स #गद

Post Comment