फरीदाबाद में बड़ा हादसा: खेल रहे बच्चों पर गिरी जर्जर दीवार, 10 वर्षीय दिव्या की मौत; चार को निकाला गया बाहर

फरीदाबाद में बड़ा हादसा: खेल रहे बच्चों पर गिरी जर्जर दीवार, 10 वर्षीय दिव्या की मौत; चार को निकाला गया बाहर

हरियाणा के फरीदावाद स्थित पर्वतीय कॉलोनी में शनिवार शाम को हुए दर्दनाक हादसे में कच्ची दीवार गिरने से 10 वर्षीय मासूम दिव्या शर्मा की मौत हो गई। वहीं, मलबे में दबे दो अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में बच्ची की मां को भी चोटें आई हैं। महिला का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

accident in Faridabad wall collapses on children one girl dies four others rescued

घायल बच्ची
– फोटो : अमर उजाला

दीवार के पास खेल रहे थे बच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलोनी के बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और तीनों बच्चे मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल मलबा हटाकर बच्चों को निकालने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस दीवार के गिरने से यह हादसा हुआ, वह काफी समय से जर्जर और कच्ची थी। इसके सहारे बड़ी मात्रा में रेत का ढेर लगा दिया गया था, जिससे दीवार पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और वह अचानक ढह गई।

accident in Faridabad wall collapses on children one girl dies four others rescued

घायल महिला
– फोटो : अमर उजाला

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी हुक्कम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

accident in Faridabad wall collapses on children one girl dies four others rescued

पीड़ित महिला
– फोटो : अमर उजाला

बल्लभगढ़-सोहना रोड जाम

पर्वतीय कॉलोनी में हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बल्लभगढ़-सोहना रोड पर जाम लगा दिया। इसके साथ ही कथित रूप से बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी की दुकान पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची सारण थाना पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया।

accident in Faridabad wall collapses on children one girl dies four others rescued

घायल बच्ची
– फोटो : अमर उजाला

ये लोग आए चपेट में

जानकारी के अनुसार, अचानक एक कमजोर दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे उसके साथ रखा बालू भी नीचे आ गया। मलबे की चपेट में आने से दिव्या शर्मा (10), अंशिका तिवारी (12), खुशी, सृष्टि शर्मा और शीतल दब गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और डायल-112 पर सूचना दी। पर्वतीय कॉलोनी थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और जेसीबी की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Source link
#फरदबद #म #बड #हदस #खल #रह #बचच #पर #गर #जरजर #दवर #वरषय #दवय #क #मत #चर #क #नकल #गय #बहर

Previous post

OMG. Most Insane Mountain Bike Ride Ever

Next post

कभी घर चलाने के लिए कॉफ़ी शॉप में की टेबल साफ, मां ने की मजदूरी, आज करोड़ों का मालिक है ये एक्टर!

Vikrant Massey Struggle Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जितने भी कलाकार हैं सभी सभी का जन्म अमीर परिवार में नहीं हुआ। बहुत सारे कलाकार ऐसे भी हैं जो मिडिल क्लास फैमिली से आए और कड़ी मेहनत के बाद में मुकाम हासिल किया। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं।

भाई ने कुबूल किया इस्लाम

हम बात कर रहे हैं विक्रांत मैसी की जो एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं। एक वक्त था जब उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ा। दरअसल अभिनेता का जन्म साल 1987 में एक ईसाई पिता और सिख मां के घर पर हुआ। अभिनेता के बड़े भाई ने इस्लाम कबूल कर लिया था और अपना नाम बदलकर मोईदीन रख लिया। इसीलिए अगर देखा जाए तो अभिनेता के परिवार में कई सारे धर्म के लोग हैं।

मां करती थी मजदूरी

विक्रांत मैसी कई इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उनके पिता ने काफी मुश्किलों का सामना किया। घर की देखभाल करने के लिए उनकी मां निर्माण मजदूर में काम किया करती थी। बहुत कम इनकम में उनके माता-पिता ने उन्हें पाला पोसा। विक्रांत ने बताया कि महीने की 15 तारीख को उनके पिता की सैलरी खत्म हो जाती थी।

पिता की मदद करने के लिए कॉफ़ी शॉप में करते थे टेबल साफ

विक्रांत मैसी ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि इसके बाद और ज्यादा उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। उनके जीवन में एक वक्त तो ऐसा आ गया था जब अपनी पढ़ाई पूरी करने और पिता की मदद करने के लिए विक्रांत कॉफी शॉप में टेबल साफ किया करते थे। अभिनेता ने बताया कि जब उनके दोस्त घर पर आते थे तो प्लास्टिक की कुर्सियों और दूसरे सामानों को देखकर मुंह बनाते थे।

कैसे शुरू हुआ विक्रांत का करियर?

हालांकि विक्रांत की यह बेइज्जती आज रंग ला चुकी है। साल 2007 में विक्रांत ने धूम मचाओ धूम से बॉलीवुड डेब्यू किया। साल 2013 में अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा में भी नजर आए। लेकिन 12वीं फेल फिल्म से उन्होंने आज के वक्त में इंडस्ट्री में लोकप्रियता हासिल की। अभी के वक्त वह तकरीबन 26 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और मुंबई में एक लक्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके पास तकरीबन 12 लाख की डुकाटी बाइक है और ₹60 लाख की वोल्वो s90 कार भी है।

Post Comment