×
बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार: राज्यपाल ने स्वपनदास गुप्ता समेत कई मंत्रियों को दिलाई शपथ

बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार: राज्यपाल ने स्वपनदास गुप्ता समेत कई मंत्रियों को दिलाई शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने सोमवार सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय नबन्ना में सभी मंत्रियों को सामूहिक शपथ दिलाई। 

नए मंत्रिमंडल में स्वपनदास गुप्ता, अशोक डिंडा, मनोज ओरांव, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, मालती रॉय, इंद्रनील खान, गौरीशंकर घोष, कल्याण चक्रवर्ती, राजेश महतो, अर्जुन सिंह और तापस राय जैसे नाम शामिल हैं। जोएल मुर्मू, हरे कृष्णा बेरा, दीपक बर्मन, शंकर घोष और सारद्वत मुखर्जी ने शपथ ली।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए एक दिन पहले मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी दी थी। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 सदस्यीय सदन में बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के डेढ़ दशक लंबे शासन का अंत किया था।

ये भी पढ़ें: महंगाई की मार: आज से महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलिंडर, जानें नई कीमतें; होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ेगा खर्च

विभागों के बंटवारे पर भी जल्द फैसला

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभिन्न विभागों के आवंटन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। पहली बार विधायक बने कई नेताओं को मंत्री पद मिलने की चर्चा है। संभावित नामों में शंकर घोष, मनोज ओंराओ, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शारद्वत मुखोपाध्याय, स्वपन दासगुप्ता, दुधकुमार मंडल और तापस राय शामिल बताए जा रहे हैं।

 

Source link
#बगल #म #मतरमडल #वसतर #रजयपल #न #सवपनदस #गपत #समत #कई #मतरय #क #दलई #शपथ

Post Comment