बच्चों ने महिला आयोग में पिता की शिकायत की:  बोले- ‘पापा का पड़ोस की आंटी से अफेयर है, मम्मी से मारपीट करते हैं, अब डिप्रेशन में हैं’ – Bhopal News

बच्चों ने महिला आयोग में पिता की शिकायत की: बोले- ‘पापा का पड़ोस की आंटी से अफेयर है, मम्मी से मारपीट करते हैं, अब डिप्रेशन में हैं’ – Bhopal News

मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई जनसुनवाई में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें दो नाबालिग बच्चों ने खुद अपने पिता के खिलाफ शिकायत की। बच्चों ने आरोप लगाया कि उनके पिता का पिछले चार साल से पड़ोस में रहने वाली एक महिला से संबंध है। इसका विरोध करने पर वे मां के साथ मारपीट करते हैं। बच्चों का कहना है कि घरेलू विवाद से परेशान उनकी मां डिप्रेशन में हैं और आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी हैं। वहीं, एक अन्य मामले में पति की फैक्ट्री हादसे में मौत के बाद मुआवजा नहीं मिलने पर आयोग ने कंपनी को अगली सुनवाई में हर हाल में पेश होने के निर्देश दिए हैं। केस-1 पापा का चार साल से अफेयर है दोनों बच्चों ने आयोग को बताया कि उनके पिता का पड़ोस में रहने वाली एक महिला से पिछले चार साल से संबंध है। इस मामले की पहले पुलिस में भी शिकायत की गई थी। उस समय पिता ने शपथ पत्र देकर दोबारा ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया था, लेकिन अब भी महिला से संपर्क में हैं। बच्चों का कहना है कि कई बार समझाने के बाद भी दोनों ने बातचीत बंद नहीं की। मम्मी डिप्रेशन में हैं, आत्महत्या की कोशिश की बच्चों ने आरोप लगाया कि पिता अक्सर उनकी मां के साथ मारपीट करते हैं और उन्हें भी पीटते हैं। लगातार घरेलू विवाद के कारण उनकी मां मानसिक रूप से टूट गई हैं। बच्चों के मुताबिक मां ने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। अब उनका इलाज चल रहा है और उन्हें डिप्रेशन की दवाइयां लेनी पड़ रही हैं। जिस महिला पर आरोप, वह भी शादीशुदा बच्चों ने जिस महिला पर पिता से संबंध होने का आरोप लगाया, वह भी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। वह आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में काम करती है। बच्चों का आरोप है कि महिला उनके पिता से लगातार संपर्क में है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने उनके पिता से पैसे लिए हैं, लेकिन अब तक लौटाए नहीं हैं। केस-2 फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, कंपनी को नोटिस एक अन्य मामले में मंडीदीप स्थित एक फैक्ट्री के वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों के नीचे दबकर कर्मचारी की मौत के बाद उसकी पत्नी ने मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। सुनवाई के दौरान कंपनी का कोई प्रतिनिधि आयोग के सामने उपस्थित नहीं हुआ। इस पर आयोग ने कंपनी को अगली सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए। अध्यक्ष रेखा यादव ने कहा कि यदि अगली तारीख पर भी कंपनी का प्रतिनिधि नहीं पहुंचता है तो उसके खिलाफ वारंट जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। केस- 3 एक दंपती के बीच हुआ समझौता जनसुनवाई में एक पारिवारिक विवाद का भी समाधान हुआ। महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी। दोनों पक्षों को सुनने और समझाइश के बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया। महिला ने कहा कि अब वह इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहती, जबकि पति ने भी आपसी सामंजस्य से रहने की सहमति दी। 18 मामलों की हुई सुनवाई महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव, सदस्य साधना स्थापक और सचिव सुरेश तोमर की मौजूदगी में कुल 18 मामलों की सुनवाई हुई। इनमें घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद और मुआवजा से जुड़े मामलों पर दोनों पक्षों को सुनकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

#बचच #न #महल #आयग #म #पत #क #शकयत #क #बल #पप #क #पड़स #क #आट #स #अफयर #ह #ममम #स #मरपट #करत #ह #अब #डपरशन #म #ह #Bhopal #News

Previous post

अनुराग कश्यप ने चार दीवारी को किया प्रेज़ेंट, साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर का नॉर्थ अमेरिका में होगा प्रीमियर

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप और रंजन सिंह द्वारा प्रस्तुत चार दीवारी इस साल चुनी गई गिनी-चुनी भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म का नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर 30 जुलाई को मॉन्ट्रियल में आयोजित प्रतिष्ठित फेगमेंट्स ड’ऐसी सेक्शन में होगा।

प्रसिद्ध फिल्ममेकर अनुराग कश्यप फिल्ममेकर सैयद शादान की नई शॉर्ट फिल्म चार दीवारी को प्रेज़ेंट करने जा रहे हैं। यह फिल्म 2026 के फैंटासिया इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में कनाडा के मॉन्ट्रियल में अपना नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर करेगी।

यह भारतीय स्वतंत्र सिनेमा (इंडिपेंडेंट सिनेमा) के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि चार दीवारी इस साल इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई गिनी-चुनी भारतीय फिल्मों में शामिल है। फैंटासिया इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल को दुनिया का सबसे बड़ा जॉनर फिल्म फेस्टिवल माना जाता है।

शिवेक गुप्ता और सैयद शादान द्वारा निर्मित यह साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म फेगमेंट्स ड’ऐसी सेक्शन के लिए चुनी गई है और इसका नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर 30 जुलाई 2026 को होगा।

चार दीवारी की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो रहने के लिए एक साधारण सा घर किराए पर लेता है। लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि उस घर की दीवारों में एक बेहद डरावना राज छिपा है। मनोवैज्ञानिक तनाव और डरावने माहौल से भरपूर यह फिल्म डर, अकेलेपन और उन अनदेखे रहस्यों की कहानी है, जो कभी-कभी हमारे अपने घरों में भी छिपे हो सकते हैं।

नई और अलग तरह की फिल्मों को हमेशा समर्थन देने वाले अनुराग कश्यप ने रंजन सिंह के साथ मिलकर चार दीवारी को प्रेज़ेंट करने का फैसला किया है। इससे फिल्म की कलात्मक सोच और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी पहचान को और मज़बूती मिली है। उनकी मौजूदगी इस फिल्म को वैश्विक फिल्म फेस्टिवल सर्किट में एक नई पहचान दिलाने में मदद करेगी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा, “‘चार दीवारी’ आपको शुरू से ही एक अजीब-सा डर महसूस कराती है। आप जो कुछ होता हुआ देखते हैं, आपको लगता है कि ऐसा हो ही नहीं सकता। लेकिन धीरे-धीरे फिल्म आपको उसी डर के बीच ले जाती है, जिससे आप पूरे समय बचना चाहते हैं। मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई।”

रंजन सिंह ने कहा,”चार दीवारी एक बेहतरीन शॉर्ट थ्रिलर है। इसने मुझे इस जॉनर की कई क्लासिक फिल्मों की याद दिला दी। फिल्म का माहौल रहस्यमय, गंभीर और चौंकाने वाला है। शादान की अपनी एक अलग पहचान और कहानी कहने का अंदाज़ है, और मुझे लगता है कि फैंटासिया इस फिल्म के प्रीमियर के लिए बिल्कुल सही मंच है।”

फिल्म के नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर और अनुराग कश्यप के समर्थन पर खुशी जताते हुए सैयद शादान ने कहा, “चार दीवारी की शुरुआत एक साधारण लेकिन बेचैन कर देने वाले विचार से हुई थी – क्या हो अगर हमारे आसपास की दीवारें हमसे ज़्यादा बातें याद रखती हों? यह डर, अकेलेपन और उन अनदेखे बोझों की कहानी है जो जगहें अपने भीतर समेटे रहती हैं। फैंटासिया जैसे फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का प्रीमियर होना मेरे लिए एक सपना पूरा होने जैसा है। यह फेस्टिवल हमेशा से अलग और साहसी जॉनर फिल्मों का सम्मान करता आया है। अनुराग सर का इस फिल्म से बतौर प्रेज़ेंटर जुड़ना इस सफर को और भी खास बना देता है। एक इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर के तौर पर उनकी सराहना और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

फैंटासिया इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित जॉनर फिल्म फेस्टिवल्स में से एक है। यह हॉरर, थ्रिलर, फैंटेसी और साइंस फिक्शन फिल्मों के लिए एक बड़ा मंच माना जाता है और दुनियाभर की कई बेहतरीन फिल्मों की शुरुआत इसी फेस्टिवल से हुई है। चार दीवारी का फेगमेंट्स ड’ऐसी सेक्शन में चयन होना समकालीन एशियाई सिनेमा की चुनिंदा फिल्मों के बीच इसकी मज़बूत पहचान को दर्शाता है और फिल्म को नॉर्थ अमेरिका में अपनी शुरुआत के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।

अनुराग कश्यप और रंजन सिंह द्वारा प्रस्तुत और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित जॉनर फिल्म फेस्टिवल्स में नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर के साथ, चार दीवारी सैयद शादान और भारतीय इंडिपेंडेंट सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होने जा रही है।

Next post

The Backup Speech Nixon Was Prepared to Give if Apollo 11 Failed

Post Comment