मध्यप्रदेश के रतलाम में सराफा व्यापारी से बदमाशों ने बस रुकवाकर करीब 5 किलो सोने के जेवरात से भरा बैग लूट लिया। सोने की कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वारदात गुरुवार रात करीब 9.15 बजे बिलपांक थाना क्षेत्र में रेन फंटे के पास हुई। पुलिस ने रात में ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, रतलाम की महलवाड़ा जैन कॉलोनी निवासी सराफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया गुरुवार को सोने के जेवरात बेचने के सिलसिले में उज्जैन के बड़नगर गए थे। रात करीब 8.15 बजे वे बस से रतलाम के लिए रवाना हुए। ड्राइवर सीट के पास बैठे व्यक्ति ने बस रुकवाई
रात करीब 9.15 बजे बस रेन फंटे के पास पहुंची। इसी दौरान ड्राइवर की सीट के पास बैठे एक व्यक्ति ने बस रुकवाई। व्यापारी की सीट के पीछे बैठे दो बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और बस से उतरकर बाइक सवार साथी के साथ भाग गए। पुलिस को आशंका है कि वारदात में करीब 5 बदमाश शामिल थे। बड़नगर से कुछ लोग बस में सवार हुए थे और अलग-अलग सीटों पर बैठे थे। पुलिस इन यात्रियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पहले परिचित व्यापारियों को बताया, फिर पुलिस को सूचना
बैग लूटे जाने के बाद व्यापारी ने सबसे पहले अपने परिचित सराफा व्यापारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रात करीब 11 बजे पुलिस को वारदात की जानकारी मिली। इसके बाद रतलाम से एसडीओपी किशोर पाटनवाला भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्चिंग शुरू कर दी है। बस में सवार यात्रियों से जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, व्यापारी ने बैग में करीब 5 किलो सोने के जेवरात होने की बात बताई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपए है। पुलिस व्यापारी से पूछताछ के साथ बस में सवार यात्रियों और घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। फरियादी से संपर्क करने की भी कोशिश की गई, लेकिन पुलिस के अनुसार वह फोन कॉल काट रहे हैं। खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं
#बस #म #सरफ #वयपर #स #करड #क #सन #लट #रतलम #म #जवर #स #भर #बग #छनकर #भग #बदमश #आरप #हन #क #आशक #Ratlam #News



Post Comment