×
बहोरीबंद SDM पर 4 पटवारियों को बंधक बनाने का आरोप:  स्वामित्व योजना में जबरन काम कराने का दावा; पटवारी संघ ने थाने में शिकायत की – Katni News

बहोरीबंद SDM पर 4 पटवारियों को बंधक बनाने का आरोप: स्वामित्व योजना में जबरन काम कराने का दावा; पटवारी संघ ने थाने में शिकायत की – Katni News


कटनी जिले के बहोरीबंद में स्वामित्व योजना के काम को लेकर पटवारी संघ और स्थानीय प्रशासन के बीच विवाद हो गया। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन गर्ग ने एसडीएम श्लोक वायकर पर चार पटवारियों को बंधक बनाने, जबरन काम कराने और उनके मोबाइल फोन जब्त करने का आरोप लगाया है। संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बहोरीबंद थाने में लिखित शिकायत दी। दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक कार्यालय में रोकने का आरोप पटवारी संघ के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे यह घटनाक्रम शुरू हुआ। संघ का आरोप है कि चार पटवारियों को शाम 6 बजे तक कार्यालय से बाहर नहीं जाने दिया गया और उनके निजी मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। संघ का कहना है कि स्वामित्व योजना को लेकर शासन स्तर पर बातचीत चल रही है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर पटवारियों पर काम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस से मामले में हस्तक्षेप करने और अपने साथियों को रिहा कराने की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम का पक्ष नहीं मिल सका मामले में बहोरीबंद एसडीएम श्लोक वायकर से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

#बहरबद #SDM #पर #पटवरय #क #बधक #बनन #क #आरप #सवमतव #यजन #म #जबरन #कम #करन #क #दव #पटवर #सघ #न #थन #म #शकयत #क #Katni #News

Previous post

बॉक्सर मैरी कॉम के खिलाफ मानहानि की शिकायत:पूर्व पति ने टीवी इंटरव्यू में छवि खराब करने का आरोप लगाया; 19 नवंबर को सुनवाई

Next post

करीब आधे घंटे तक गोलियों की आवाज से गूंजता रहा ग्वालियर का टेकनपुर | Tekanpur Land Dispute Firing Between Two Groups

Post Comment