Nahid Rana Video: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 9 जून को शेरे बांग्ला स्टेडियम ढाका में खेला गया। इस मैच में DLS नियम के तहत बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। इस मुकाबले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस के साथ बदतमीजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पहले वनडे मैच जोश इंगलिस सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए।
नाहिद राणा और जोश इंगलिस के बीच हुई बहस
यह पूरा मामला ऑस्ट्रेलिया की पारी के 11वें ओवर में देखने को मिला। इस ओवर की पहली गेंद नाहिद राणा ने लगभग 148 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से फेंकी, इस गेंद पर उन्हें अतिरिक्त उछाल मिली। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंगलिस ने इस पर शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर लिटन दास के हाथों में चली गई। इंगलिस 19 रन बनाकर आउट हो गए। इंगलिस का विकेट लेते ही नाहिद राणा बेहद खुश हो गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाने लगे। इसी दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई और मैदान का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने तुरंत बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया, जिसके बाद खेल दोबारा शुरू हो सका।
मार्श की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे हैं इंगलिस
नाहिद राणा का यह विकेट बांग्लादेश के लिए काफी अहम साबित हुआ क्योंकि उस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार विकेट गंवाने की वजह से दबाव में थी। इंगलिस के आउट होने से मेजबान टीम को मुकाबले में और मजबूत पकड़ बनाने का मौका मिला। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई, जिस वजह से अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के रेगुलर कप्तान मिचेल मार्श इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं और उनकी गैरमौजूदगी में जोश इंगलिस कप्तानी कर रहे हैं।
बांग्लादेश के मोसद्देक हुसैन ने खेली मैच विनिंग पारी
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर बैटिंग करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे। टीम के लिए नजमुल हुसैन शांतो ने 86 गेंदों में 67 रन और तंजीद हसन तमीम ने 44 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेल अच्छी शुरुआत दिलाई। वहीं मोसद्देक हुसैन ने 70 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाकर बांग्लादेश को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। मोसद्देक 4 साल के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे थे। इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
यह भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स के नाम हुआ अनचाहा हैट्रिक, शर्मनाक लिस्ट में अब सिर्फ पापुआ न्यू गिनी से पीछे
लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम पर ICC ने की बड़ी कार्रवाई, खराब पिच के लिए मिला 1-1 डिमेरिट पॉइंट
Latest Cricket News
#बगलदश #वरसस #ऑसटरलय #पहल #वनड #म #जमकर #हआ #डरम #नहद #रण #न #कपतन #क #सथ #क #बदतमज



Post Comment