×
बाइक सवार डॉक्टर को वाहन ने मारी टक्कर:  हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल में भर्ती; चालक फरार – Sidhi News

बाइक सवार डॉक्टर को वाहन ने मारी टक्कर: हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल में भर्ती; चालक फरार – Sidhi News


सीधी जिले के जोगीपुर बाइपास पर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार सुजीत श्रीवास्तव (50) को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ, सिर और पैर में चोटें आई हैं। एक हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीण इलाकों में डॉक्टर थे सुजीत श्रीवास्तव कोलकाता के रहने वाले हैं और सीधी के ग्रामीण इलाकों में डॉक्टर के तौर पर काम करते थे। टक्कर के बाद वे सड़क पर घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायल सुजीत को जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया। यहां उनका इलाज चल रहा है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस कोतवाली थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

#बइक #सवर #डकटर #क #वहन #न #मर #टककर #हथपर #और #सर #म #गभर #चट #जल #असपतल #म #भरत #चलक #फरर #Sidhi #News

Previous post

सिवनी में एसएनसीयू में पांच माह में 80 बच्चों की मौत, चार सदस्यीय जांच दल गठित, भाजपा विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

Next post

सैमसन बोले- तिलक का विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट था:यहीं से भारत की जीत की उम्मीद टूटी; अर्शदीप की चोट पर अपडेट भी दिया

Post Comment