×
बिहार में 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, पटना में भी झमाझम पानी गिरेगा; मौसम अपडेट

बिहार में 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, पटना में भी झमाझम पानी गिरेगा; मौसम अपडेट

बिहार में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 से 8 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी पटना में भी झमाझम पानी गिर सकता है। 

Bihar Weather: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को सीमांचल, सोमवार को उत्तर बिहार और मंगलवार को पश्चिम बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना में भी 8 सितंबर तक झमाझम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

रविवार को तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान की मानें तो 6 सितंबर को बिहार के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और दक्षिण पूर्व जिले के कुछ हिस्सों में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने रविवार को अररिया, कटिहार, किशनगंज जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

7 और 8 सितंबर को यहां भारी बारिश की संभावना

वहीं, सोमवार 7 सितंबर को दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और सुपौल जिले में भारी बारिश की आशंका है। इसके बाद 8 सितंबर को गोपालगंज, सीवान और पश्चिमी चंपारण जिले में कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है।

पटना में आज 66 मिलीमीटर पानी गिरा

राजधानी पटना में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। 6 घंटे में कुल 66.7 मिलीमीटर पानी गिरा। सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। बाकी जगहों पर बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। पटेल गोलंबर से पटना एयरपोर्ट जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पटना में गिरा तापमान

बारिश की वजह से गर्मी पूरी तरह छूमंतर हो गई। पटना में शनिवार को तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम में ठंडक होने से दिन का अधिकतम पारा लुढ़क कर 30.9 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज हुआ।

पटना का मौसम पूर्वानुमान

राजधानी में अगले दो-तीन दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा। शहरी क्षेत्र समेत जिले के अलग-अलग हिस्सों में रविवार को भी झमाझम बारिश के आसार हैं। 8 सितंबर तक वज्रपात और मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है।

इन जिलों में भी गिरा तापमान

शनिवार को समस्तीपुर, वैशाली, शेखपुरा, नालंदा, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल जैसे जिलों में भी तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मधुबनी में 31, सुपौल में 32.4, मुजफ्फरपुर में 30.4, छपरा में 31.7, मोतिहारी में 32.8, शेखपुरा में 32.6, राजगीर में 33.1, समस्तीपुर में 30.9, वैशाली में 31.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

#बहर #म #दन #भर #बरश #क #चतवन #पटन #म #भ #झमझम #पन #गरग #मसम #अपडट

Post Comment