×
बुरहानपुर में 7 लाख की आर्टिगा चोरी, VIDEO:  ग्राहक बनकर कार का ट्रायल लिया, अगली रात शोरूम का ताला तोड़कर ले गया – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में 7 लाख की आर्टिगा चोरी, VIDEO: ग्राहक बनकर कार का ट्रायल लिया, अगली रात शोरूम का ताला तोड़कर ले गया – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर के सिंधी बस्ती बायपास स्थित आरके ऑटो डील से करीब 7 लाख रुपए की आर्टिगा कार चोरी हो गई। घटना 22 अगस्त की रात करीब 1:38 बजे की है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑटो डील संचालक राहिल खान ने बताया कि 21 अगस्त की शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति ग्राहक बनकर शोरूम आया था। उसने आर्टिगा का ट्रायल लिया और उसकी कीमत पूछी। उसने यूपी की एनओसी के बारे में भी जानकारी ली। संचालक ने बताया था कि कार यहीं ट्रांसफर होगी। देखें तस्वीरें… रैलिंग का ताला तोड़ा और कार ले गया बदमाश
अगली रात वही व्यक्ति शोरूम में घुसा। उसने सुरक्षा रैलिंग का ताला तोड़ा और सीधे कार के पास पहुंच गया। इसके बाद कार लेकर फरार हो गया। ताला तोड़ने के लिए उसने गैस कटर या किसी अन्य औजार का इस्तेमाल किया। संचालक के मुताबिक, चोरी हुई आर्टिगा 2021 मॉडल की है। इसे मुंबई से 7 लाख रुपए में खरीदा गया था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कार लेकर ताप्ती ब्रिज की ओर जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने दर्ज किया केस गणपति नाका थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने आरोपी को जल्द पकड़ने और त्योहारों के बाद मामले का खुलासा करने की बात कही है।

#बरहनपर #म #लख #क #आरटग #चर #VIDEO #गरहक #बनकर #कर #क #टरयल #लय #अगल #रत #शरम #क #तल #तडकर #ल #गय #Burhanpur #News

Post Comment