बैतूल के महदगांव में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक राजेश सोनी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसे घर के सामने टहलते समय टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, राजेश सोनी रात करीब 11 से 12 बजे के बीच अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद वाहन चालक युवक को कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है। मृतक राजेश सोनी पेशे से ड्राइवर था। वह अपने परिवार में सबसे छोटा था, उसके तीन बहनें और एक भाई हैं। युवक की असमय मृत्यु से परिवार सदमे में है। इसी बीच, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में आमला से देर रात जिला अस्पताल रेफर किया गया था। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसके साथ कोई परिजन या परिचित मौजूद नहीं था, जिससे उसकी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवाकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच कर रही है।
#बतल #म #वहन #क #टककर #स #यवक #क #मत #घर #क #समन #टहलत #समय #हआ #हदस #पलस #जच #म #जट #Betul #News



Post Comment