×
ब्रेक फेल होने से यात्री प्रतीक्षालय में घुसी बेकाबू बस:  दीवार टूटी, बस में यात्री नहीं थे, बाल-बाल बचे लोग; ड्राइवर फरार – Khargone News

ब्रेक फेल होने से यात्री प्रतीक्षालय में घुसी बेकाबू बस: दीवार टूटी, बस में यात्री नहीं थे, बाल-बाल बचे लोग; ड्राइवर फरार – Khargone News


खरगोन के झिरनिया क्षेत्र में रविवार को एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर डेहरिया गांव में यात्री प्रतीक्षालय की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। अच्छी बात यह रही कि बस में यात्री नहीं थे। प्रतीक्षालय के आसपास बैठे लोग भी बाल-बाल बच गए। यह हादसा आदिवासी अंचल के चैनपुर क्षेत्र के डेहरिया में हुआ। सुरूर कंपनी की यह बस अचानक अनियंत्रित हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रतीक्षालय की दीवार टूट गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। ड्राइवर मौके से फरार बस के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। चैनपुर पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#बरक #फल #हन #स #यतर #परतकषलय #म #घस #बकब #बस #दवर #टट #बस #म #यतर #नह #थ #बलबल #बच #लग #डरइवर #फरर #Khargone #News

Previous post

मुरैना में किसान को ट्रैक्टर से बांधकर घुमाया, बंधक बनाकर पीटा; पांच पर एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Next post

न्यूजीलैंड में देवदत्त पडिक्कल ने संभाली टीम की डूबती नैया, 100 रन के पार पहुंचाया स्कोर

Post Comment