×
भारतीय कप्तान बोले- वैभव को अभी प्लेइंग-11 में जगह नहीं:अभिषेक-सैमसन लगातार रन बना रहे, दोनों ने वर्ल्ड कप जिताया है

भारतीय कप्तान बोले- वैभव को अभी प्लेइंग-11 में जगह नहीं:अभिषेक-सैमसन लगातार रन बना रहे, दोनों ने वर्ल्ड कप जिताया है


भारतीय टी-20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को क्राइस्टचर्च में कहा- ‘ऐसा नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी अभी सीधे टीम में आ सकते हैं। हमारे ओपनर लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप जीता है।’ 31 साल के अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से पहले कहा- ‘वैभव को आगे मौके मिलेंगे। विदेशों में खेलने का अनुभव उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगा।’ उन्होंने फोटोशूट के बाद पत्रकारों से बातचीज की। सूर्यवंशी को ड्रेसिंग रूम में खुश रहना चाहिए- अय्यर भारतीय T20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को ड्रेसिंग रूम में खुश रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैभव बहुत युवा हैं और उनके पास मौके पाने के लिए कई साल हैं। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए चुने जाने के बाद से वैभव ने आठ टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने 2 फिफ्टी के सहारे 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। इस दौरान रेग्युलर ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। एशियाड में नंबर-3 पर उतरे सैमसन एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग का मौका देने के लिए संजू सैमसन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। श्रेयस अय्यर का मानना है कि विदेशी परिस्थितियों में वैभव का अनुभव भविष्य की सीरीज के लिए उनकी तैयारी बेहतर करेगा। अगली बार पूरी तरह तैयार होंगे वैभव अय्यर ने कहा, ‘जब वे विदेशों में खेलेंगे, तो उन्हें इन खास पिचों पर बल्लेबाजी करने का अच्छा अंदाजा मिलेगा।’ उन्होंने कहा, ‘अगली बार जब वह इन परिस्थितियों में आएंगे, तो वे पूरी तरह तैयार होंगे। वह पहली बार यहां आने वाले टीम के दूसरे खिलाड़ियों को भी सलाह दे सकेंगे।’ आखिरी में भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल… ————————————————– भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… प्रज्ञान ओझा BCCI चीफ सिलेक्टर बने, अगरकर की जगह लेंगे, रमेश पोवार भी कमेटी में भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह BCCI का चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को खत्म हुआ था। वहीं, सिलेक्शन कमेटी में अगरकर की जगह पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को शामिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
#भरतय #कपतन #बल #वभव #क #अभ #पलइग11 #म #जगह #नहअभषकसमसन #लगतर #रन #बन #रह #दन #न #वरलड #कप #जतय #ह

Post Comment