×
भारतीय महिला टीम पहली बार करेगी जिम्बाब्वे का सामना, कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला

भारतीय महिला टीम पहली बार करेगी जिम्बाब्वे का सामना, कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब घर पर सीरीज खेलने उतरेगी, जिसमें नई कप्तान स्मृति मंधाना अपनी इस जिम्मेदारी की शुरुआत करेंगी। भारतीय महिला टीम पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी, जिसमें जिम्बाब्वे की टीम तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने पहली बार भारत के दौरे पर भी आई है। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम के बीच में 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसको लेकर सभी फैंस की नजरें रहने वाली हैं क्योंकि टीम इंडिया को अगले साल की शुरुआत में घर पर आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है जिसकी तैयारी के लिए अब उनके पास अधिक समय नहीं बचा है।

कब-कहां और कितने बजे से देखें टी20 सीरीज के मुकाबले

भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच में 16 अक्टूबर से खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसमें 16 अक्टूबर को जहां पहला मुकाबला खेला जाएगा, तो वहीं 18 और 20 अक्टूबर को दूसरा और तीसरा टी20 मैच होगा। सभी मुकाबलों की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगी जिसमें टॉस शाम 6:30 पर होगा। भारतीय फैंस टी20 सीरीज के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि मुकाबलों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार की ऐप पर की जाएगी, जहां फैंस अपने मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर लॉगिन कर मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

हमें इस सीरीज में निडर होकर और समझदारी से खेलना होगा

जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज होने से एक दिन पहले टीम इंडिया की नई उपकप्तान ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में चर्चा की है कि चैंपियंस ट्रॉफी तक हमें इस सीरीज में निडर होकर और समझदारी के साथ क्रिकेट खेलना है। हमने कई मीटिंग की हैं इसलिए हर किसी को पता है कि उसे क्या करना है और हम बस हर सीरीज के साथ अपने खेल में लगातार सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं।

टी20 सीरीज के लिए भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम का स्क्वाड

भारतीय महिला टीम – शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत।

जिम्बाब्वे महिला टीम – केलिस नधलोवु, बिलवेड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएद्ज़ा धुरुरू (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुडजई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिन्दर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंडाई मकुशा।

ये भी पढ़ें

भारतीय खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट का फैसला, एक दशक से अधिक लंबा रहा करियर

कप्तान अय्यर ने गेंदबाजों को लिया था निशाने पर, लेकिन सैमसन ने अपने बयान में किया बॉलर्स का बचाव

Latest Cricket News


#भरतय #महल #टम #पहल #बर #करग #जमबबव #क #समन #कबकह #और #कस #दख #मकबल

Post Comment