- Hindi News
- Sports
- Junior Women Asia Cup Semifinal | India Defeats Pakistan In Moki
मोक्वी, चीन14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर में गोल करती भारतीय टीम।
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान पर 19 गोल मारकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। पाकिस्तानी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। यह महिला जूनियर हॉकी में भारत की सबसे बड़ी जीत है।
डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने गुरुवार को जूनियर एशिया कप के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने पहले हाफ में 10 और दूसरे हाफ में 9 गोल किए।
भारत की पूजा मलिक ने हैट्रिक लगाई। सानिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार और सुप्रिया ने 2-2 गोल किए। रोशनी ऐंद ने भी 2 गोल किए।
पहले हाफ में 10 गोल, पूजा मलिक की हैट्रिक
भारत ने पहले ही क्वार्टर में 5 गोल कर दिए थे। पूजा साहू ने 7वें मिनट में खाता खोला, रोशनी ऐंद ने 9वें, तनुश्री दिनेश कडू ने 11वें, सुखवीर कौर ने 13वें और सानिका माने ने 13वें मिनट में गोल किया।
दूसरे क्वार्टर में मधु सिदार, गीता यादव, सानिका माने, तनुजा टोप्पो और पूजा मलिक ने गोल किए। इससे हाफ टाइम तक भारत 10-0 से आगे था।
पूर्णिमा यादव, मधु सिदार और सुप्रिया ने तीसरे क्वार्टर में गोल किए। आखिरी क्वार्टर में कृष्णा शर्मा, पूजा मलिक, सुप्रिया, बिनीमा धन और रोशनी ऐंद ने गोल दागे। पूजा मलिक ने 49वें और 51वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। रोशनी ने 60वें मिनट में भारत का 19वां गोल किया।

हैट्रिक लगाने वाली पूजा मलिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत को 18 पेनल्टी कॉर्नर मिले
भारत ने पूरे मैच में 18 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया। पाकिस्तान को पूरे मैच में न गोल मिला, न पेनल्टी कॉर्नर और न ही पेनल्टी स्ट्रोक।

ग्रुप स्टेज में भी अजेय रहा भारत
भारत ने क्वार्टर फाइनल से पहले ग्रुप स्टेज में भी शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने जापान, मलेशिया और साउथ कोरिया को हराकर अपने ग्रुप में टॉप किया था। टूर्नामेंट में चीन के खिलाफ भारत का पिछला मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था।
भारत अब सेमीफाइनल में साउथ कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से खेलेगा। सेमीफाइनल 12 सितंबर को होगा।

हैट्रिक लगाने वाली पूजा मलिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
क्या इससे पहले पाकिस्तान से खेली है भारतीय जूनियर टीम?
भारत और पाकिस्तान की जूनियर महिला टीमें गुरुवार को पहली बार आमने-सामने थी। जूनियर एशिया कप के 2023 और 2024 एडीशन में भारत चैंपियन रहा, जबकि 2021 का टूर्नामेंट कोविड के कारण रद्द हो गया था। ————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ईस्ट जोन तीसरी बार दलीप ट्रॉफी चैंपियन बना:साउथ जोन के खिलाफ फाइनल ड्रॉ रहा, कप्तान ईशान किशन का दोहरा शतक

ईस्ट जोन तीसरी बार दलीप ट्रॉफी चैंपियन बन गया है। चेन्नई में साउथ जोन के खिलाफ फाइनल ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। कप्तान ईशान किशन के दोहरे शतक की मदद से टीम ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें…

#भरतय #महल #हक #टम #न #पकसतन #क #स #हरयजनयर #एशय #कप #म #सबस #बड #जत #पज #क #हटरक #समफइनल #म #पहच #डफडग #चपयन



Post Comment