×
भारतीय स्विमर पर होटल स्टाफ से छेड़छाड़ का आरोप:जापान में पैरा एशियन गेम्स से वापस भेजा; हमेशा के लिए बैन लग सकता है

भारतीय स्विमर पर होटल स्टाफ से छेड़छाड़ का आरोप:जापान में पैरा एशियन गेम्स से वापस भेजा; हमेशा के लिए बैन लग सकता है

  • Hindi News
  • Sports
  • Indian Swimmer Sexual Harassment; Mohammad Shams Aalam Shaikh | Asian Para Games 2026

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान में यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

पैरा एशियन गेम्स में हिस्सा लेने गए भारतीय तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान से वापस भेज दिया गया है। उन पर नागोया के होटल में महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं।

मामला सोमवार 19 अक्टूबर का है। आलम शेख को मंगलवार 20 अक्टूबर को डिपोर्ट किया गया। मामले की जानकारी गुरुवार को बाहर आई।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) शम्स आलम पर लाइफ टाइम बैन लगाने पर विचार कर रही है।

शम्स आलम ने पिछले साल रेक्याविक इंटरनेशनल गेम्स में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता था।

शम्स आलम ने पिछले साल रेक्याविक इंटरनेशनल गेम्स में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता था।

3 पॉइंट्स में जानिए शम्स पर क्या आरोप लगे हैं

  • स्थानीय आयोजन समिति ने चीफ-डी-मिशन को सूचित किया कि होटल में यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटना हुई है।
  • स्थानीय पुलिस ने एक भारतीय एथलीट को हिरासत में ले लिया है। जब हम होटल पहुंचे, तब पुलिस और होटल के अधिकारी वहां मौजूद थे।
  • हमें बताया गया कि एथलीट ने हाउसकीपिंग स्टाफ की एक महिला कर्मचारी को गलत तरीके से छुआ, अश्लील इशारे किए और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

भारतीय दल ने लिखित माफी मांगी

शिकायत मिलने के बाद जापान की पुलिस ने 40 साल के शेख को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले गई। पुलिस ने गिरफ्तारी और मामले को अदालत के सामने पेश करने की मांग की थी। इसके बाद स्थानीय आयोजन समिति ने हस्तक्षेप किया।

भारतीय दल की तरफ से महिला कर्मचारी को लिखित माफी देने और खिलाड़ी को जापान से वापस भेजने की व्यवस्था करने को कहा गया। अधिकारी के मुताबिक, शेख को रात बिताने के लिए दूसरे होटल में भेजा गया और मंगलवार को नागोया से भारत रवाना कर दिया गया।

कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम शेख

मोहम्मद शम्स आलम शेख बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और मुंबई के धारावी इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

  • 2018 पैरा एशियन गेम्स में जीते 2 गोल्ड मेडलशेख ने 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 200 मीटर और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीते थे।
  • इंटरनेशनल गेम्स 2025 में रिकॉर्ड भी बनाया 2025 में आइसलैंड के रेक्याविक में हुए इंटरनेशनल गेम्स में शेख ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता था। इस दौरान उन्होंने भारतीय और एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए थे।
  • 2026 एशियन पैरा गेम्स में लेने वाले थे हिस्साशेख जापान के नागोया में होने वाले 2026 एशियन पैरा गेम्स में लगातार तीसरी बार हिस्सा लेने वाले थे। हालांकि, आरोपों के बाद उन्हें प्रतियोगिता से लौटना पड़ा।

शेख पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई S5 और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB4 स्पर्धाओं में दुनिया के नंबर-1 तैराक रह चुके हैं।

—————————————————

पैरा एशियन गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

सुवर्णा ने विमेंस डिस्कस थ्रो में सोना जीता, स्वाति ने तीरंदाजी में सिल्वर दिलाया

भारत ने जापान के नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 15वां गोल्ड जीत लिया है। गुरुवार को गेम्स के चौथे दिन सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो में सोना जीता। स्वाति ने तीरंदाजी की W1 कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

#भरतय #सवमर #पर #हटल #सटफ #स #छडछड #क #आरपजपन #म #पर #एशयन #गमस #स #वपस #भज #हमश #क #लए #बन #लग #सकत #ह

Previous post

इंदौर के समीप उमरिया में घर में घुसा तेंदुआ, गांव और आसपास के क्षेत्र में फैली दहशत, वन विभाग की टीम कर रही सर्चिंग

Next post

मोतियाबिंद के ऑपरेशन का क्लेम काटना बीमा कंपनी को पड़ा भारी, 6 हजार रुपये ब्याज सहित क्षतिपूर्ति देने का आदेश

Post Comment