×
भाषण बाद में.. सीएम बोले- पहले झालमुड़ी खा लेने दो:  नरोत्तम मिश्रा ‘झालमुड़ी’ वाले बने; नायक नहीं, खलनायक हूं मैं.. गाने पर झूमे एसपी – Madhya Pradesh News

भाषण बाद में.. सीएम बोले- पहले झालमुड़ी खा लेने दो: नरोत्तम मिश्रा ‘झालमुड़ी’ वाले बने; नायक नहीं, खलनायक हूं मैं.. गाने पर झूमे एसपी – Madhya Pradesh News

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा।

.

सीएम के संबोधन पर भारी पड़ी ‘झालमुड़ी’ ‘झालमुड़ी’ की महिमा बरकरार है। इतनी कि इसके आगे किसी को कुछ सूझ ही नहीं रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ही ले लीजिए, जिन्होंने झालमुड़ी के लिए अपना संबोधन तक टाल दिया।

हुआ यूं कि सीएम बुरहानपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भाजपा को मिली जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी बांटी और मंच पर बैठकर खुद भी झालमुड़ी खाई।

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहीं भाजपा विधायक अर्चना चिटनीस ने संबोधन के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव का नाम पुकारा, लेकिन सीएम ने आगे की ओर इशारा कर दिया। इस पर विधायक ने माइक पर ही कहा- अच्छा, झालमुड़ी खाने के बाद बोलेंगे। इस पर सीएम ने सिर हिलाकर सहमति जताई।

इसके बाद झालमुड़ी खाने के बाद ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने बंगाल की जीत को बेहद बड़ी और अहम बताया, साथ ही विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

सीएम ने अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा- केजरीवाल जेल जाने के बाद भी पद नहीं छोड़ते, वहीं इतनी बड़ी हार के बाद भी ममता बनर्जी निर्ममता के साथ पेश आती हैं और पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

बुरहानपुर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंच पर बैठे-बैठे ही झालमुड़ी खाई।

भाजपा में नई एंट्री का झालमुड़ी से स्वागत पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का झालमुड़ी खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने खुद अपने हाथों से नए कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी बांटी।

खास बात यह रही कि इस दौरान नरोत्तम मिश्रा किसी झालमुड़ी वाले की तरह ‘झालमुड़ी… झालमुड़ी…’ कहते नजर आए। उनकी आवाज सुनकर कार्यकर्ता आते गए और झालमुड़ी का दोना उठाते गए।

नरोत्तम मिश्रा के इस झालमुड़ी प्रेम को उनकी चुनावी वापसी की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, दतिया विधानसभा सीट रिक्त घोषित की गई है और इस पर कभी भी उपचुनाव हो सकते हैं।

ऐसे में अपनी संभावित उम्मीदवारी को देखते हुए नरोत्तम मिश्रा खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे छोटे-बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फीता काटकर पानी के प्याऊ का भी उद्घाटन किया था।

अब खरी बात यह है कि जब आप चुनाव की दहलीज पर खड़े हों, तो भला चुनावी कामयाबी की ‘गारंटी’ बन चुकी झालमुड़ी का साथ कौन नहीं चाहेगा।

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाई।

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाई।

‘नायक नहीं.. खलनायक हूं मैं’ पर झूमे एसपी भिंड जिले के एसपी डॉ. असित यादव का प्रमोशन हुआ है। वे डीआईजी बनकर ग्वालियर जा रहे हैं। ऐसे में भिंड में उनकी विदाई हुई, लेकिन एक खास वजह से यह विदाई चर्चा में है।

दरअसल, डॉ. असित यादव के विदाई समारोह में फिल्म ‘खलनायक’ का गाना ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’ बज रहा था। इस दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया और सभी इस गाने पर झूमते नजर आए।

इसका वीडियो भी सामने आया है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि उन्हें नायक की तरह पेश किया गया, लेकिन ‘खलनायक’ वाला अंदाज समझ से परे है।

वहीं, कुछ लोगों ने उनके कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को नायक की तरह ही पेश आना चाहिए। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि यह सिर्फ मौज-मस्ती का हिस्सा था और ऐसे मौके पर यह सब चलता है।

भिंड एसपी डॉ. असित यादव ने ‘खलनायक हूं मैं’ गाना गुनगुनाया और डांस भी किया।

भिंड एसपी डॉ. असित यादव ने ‘खलनायक हूं मैं’ गाना गुनगुनाया और डांस भी किया।

पदभार के बहाने केपी यादव का शक्ति प्रदर्शन गुना के पूर्व सांसद केपी यादव ने राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पूरे तामझाम के साथ पदभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने भोपाल तक जोरदार शक्ति प्रदर्शन भी किया।

केपी यादव करीब 500 गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। वे भाजपा कार्यालय और सीएम हाउस भी पहुंचे, इसके बाद औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

अब उनके इस तामझाम और पावर पॉलिटिक्स की चर्चा हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि केपी यादव आखिर किसे और क्यों अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं, हालांकि, समझदार के लिए इशारा ही काफी होता है।

ये वही केपी यादव हैं, जो कभी सिंधिया के साथ सेल्फी लेते नजर आते थे, फिर उन्हीं को चुनाव में हराया और बाद में टिकट भी कट गया। लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर दमदार वापसी की है।

भाजपा नेता केपी यादव ने पदभार ग्रहण के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया।

भाजपा नेता केपी यादव ने पदभार ग्रहण के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया।

इनपुट सहयोग – विजय सिंह बघेल (भोपाल) रईस सिद्दिकी (बुरहानपुर), पवन दीक्षित (भिंड) राधावल्लभ मिश्रा (दतिया)

ये भी पढ़ें – भाजपा विधायक बोले- कांग्रेस का काम भौंकना: सरकार का ‘झालमुड़ी’ प्रेम, राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने कांग्रेस को लेकर कहा है कि इनका काम भौंकना ही रह गया है। दरअसल, मीडिया उनसे पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर सवाल कर रहा था। उनसे पूछा कि कांग्रेस का आरोप है कि बंगाल में भाजपा वोट चोरी कर जीती है। इस पर विधायक ने कहा कि हाथी निकलता है और ये भौंकते रहते हैं। पूरी खबर पढ़ें

#भषण #बद #म. #सएम #बल #पहल #झलमड #ख #लन #द #नरततम #मशर #झलमड़ #वल #बन #नयक #नह #खलनयक #ह #म. #गन #पर #झम #एसप #Madhya #Pradesh #News

Post Comment