×
“भास्कर समाधान” का असर… जाम नाली की हुई सफाई:  स्वच्छता प्रभारी संदीप मंडलेकर बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; अरेरा हिल्स में खुले चैंबर से हादसे का खतरा – Indore News

“भास्कर समाधान” का असर… जाम नाली की हुई सफाई: स्वच्छता प्रभारी संदीप मंडलेकर बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; अरेरा हिल्स में खुले चैंबर से हादसे का खतरा – Indore News


भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) जोन-13 के स्वच्छता प्रभारी संदीप मंडलेकर बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बावड़िया कला वार्ड-52 स्थित सरकारी स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर लगे कचरे के ढेर को लेकर क्षेत्रवासी लंबे समय से परेशान थे। शिकायतकर्ता राकेश प्रजापति ने लिखा था कि अरेरा कॉलोनी एक्सटेंशन-8, बावड़िया कला में स्कूल के सामने कचरे का अंबार लगा हुआ था, जिससे स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। मामला भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद नगर निगम जोन-13 के स्वच्छता प्रभारी संदीप मंडलेकर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सफाई दल को मौके पर भेजा। पूरे क्षेत्र की सफाई कर कचरे के ढेर को हटाया गया, जिससे आवागमन सुगम हुआ और आसपास का वातावरण भी स्वच्छ हो गया। एक माह से जाम नाली की हुई सफाई, AHO की कार्रवाई से मिली राहत सुरेश तोमर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शंकर नगर रोड, छोला, साईं मंदिर के पास पिछले एक महीने से नाली की सफाई नहीं होने के कारण गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। जाम नाली से स्थानीय रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद नगर निगम के स्वच्छता प्रभारी रामरतन लोहिया ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजकर नाली की सफाई कराई। सफाई के बाद नाली से पानी का बहाव सामान्य हो गया और क्षेत्रवासियों को गंदगी व जलभराव की समस्या से राहत मिली। भोपाल के कई क्षेत्रों में सफाई, स्ट्रीट लाइट और सड़क की समस्याएं बरकरार जर्जर सड़क और कीचड़ से आवागमन मुश्किल, हादसे का खतरा मोहित मिश्रा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है कि नीलबड़ स्थित गडन वैली कॉलोनी, दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से पैदल और दोपहिया वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि खराब सड़क के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खुले सीवर चैंबर और गंदगी से हादसे का खतरा उमेश विश्वकर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है कि अरेरा हिल्स स्थित पर्यावास भवन कार्यालय परिसर में सीवर चैंबर खुले पड़े हैं और आसपास की नाली में लंबे समय से गंदगी जमा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि खुले चैंबर के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है, वहीं नाली में फैली गंदगी से बदबू और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। जल संसाधन भवन के पीछे कचरे का ढेर, दुर्गंध से लोग परेशान आशुप्रिया मिश्रा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है कि पंचशील नगर स्थित जल संसाधन भवन के पीछे लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र में संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। बंद स्ट्रीट लाइट, सड़क पर कचरा और जर्जर रोड से परेशानी पटेल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है कि कोलार रोड स्थित बैरागढ़ चिचली के पास धोली खदान रोड पर कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। इसके अलावा सड़क किनारे कचरा बिखरा हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि क्षेत्र की सड़क भी जर्जर हो चुकी है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

#भसकर #समधन #क #असर #जम #नल #क #हई #सफई #सवचछत #परभर #सदप #मडलकर #बन #आज #क #सटर #ऑफसर #अरर #हलस #म #खल #चबर #स #हदस #क #खतर #Indore #News

Post Comment