सुबह करीब 5.30 बजे मां छोटी देवी सोकर उठीं और बेटे को आवाज दी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने चौखट की ओर से देखा तो बेटा फ…और पढ़ें
HighLights
- फूफ थाना क्षेत्र के गजना का पुरा गांव की घटना
- शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लगाई फांसी
- आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। फूफ थाना अंतर्गत गजना का पुरा गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 20 वर्षीय योगेश पुत्र रामवीर बघेल ने घर के अंदर कमरे में छत के कुंदे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।
शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे मां छोटी देवी सोकर उठीं और बेटे को आवाज दी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने चौखट की ओर से देखा तो बेटा फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्वजनों ने तत्काल फूफ थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को फंदे से उतराया और पीएम के लिए भेजा
जानकारी मिलने पर पुलिस सुबह करीब 7 बजे गांव में युवक के घर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की गई।
घटना के समय पिता थे खेत पर
बताया गया है कि घटना के समय युवक के पिता खेत पर काम कर रहे थे। युवक तीन भाइयों में छोटा था। उसके दो भाई बाहर नौकरी करते हैं, जबकि वह गांव में ही रहकर परिवार के साथ रहता था। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में आवश्यक जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। – छत्रपाल सिंह तोमर, टीआई थाना फूफ, जिला भिंड
#भड #घर #क #अदर #कद #स #लटक #मल #वरषय #यवक #क #शव #सबह #म #न #दख #त #उड #हश #परवर #म #कहरम



Post Comment