×
भोपाल में एनएसयूआई नेता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

भोपाल में एनएसयूआई नेता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे सुभाष ने उसके साथ बदतमीजी की और विरोध करने पर मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने किसी को बताने पर उसे जान से मा…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 11:52:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 11:57:59 PM (IST)

पुलिस ने किया केस दर्ज।

HighLights

  1. रात करीब 10:30 बजे सुभाष ने उसके साथ बदतमीजी की।
  2. और विरोध करने पर मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
  3. उसने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। राजधानी भोपाल में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआइ के एक पदाधिकारी पर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। हरदा जिले की मूल निवासी और भोपाल के एक कामकाजी महिला हास्टल में रहने वाली 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पीड़िता भी एक संगठन से जुड़ी हुई है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई को दिनभर सांगठनिक कार्यक्रम करने के बाद एनएसयूआई नेता (जिला महामंत्री) सुभाष यादव बैठक के बहाने युवती को रत्नागिरी स्थित एक फ्लैट पर ले गया। रात अधिक होने के कारण युवती हास्टल नहीं लौट सकी और फ्लैट पर ही रुक गई।

आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे सुभाष ने उसके साथ बदतमीजी की और विरोध करने पर मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उसे शिकायत करने से रोकने के लिए संगठन के लोगों द्वारा घेराबंदी कर भारी दबाव बनाया जा रहा था।

इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने खुदकुशी करने की कोशिश भी की। पिपलानी टीआई चंद्रिका यादव ने बताया कि आरोपित सुभाष यादव के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपित की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

#भपल #म #एनएसयआई #नत #पर #दषकरम #क #ममल #दरज #पडत #न #लगए #गभर #आरप

Previous post

आज के दिन: चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी सौंपेगी विस्तृत रिपोर्ट, भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता होगा लागू

Next post

Indore: इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ आज, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Post Comment