बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें चाकू दिखाकर घेर लिया। धमकाने के बाद बदमाश मोबाइल फोन के साथ सोने के टॉप्स और चेन लूटकर फरार हो गए। इस दौरान युवक को हा…और पढ़ें
HighLights
- मनुआभान टेकरी पर युवक-युवती को चाकू दिखाकर लूटा
- बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल और सोने के जेवर छीने
- लूट के दौरान बदमाशों ने युवक के हाथ पर चाकू से वार किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। लालघाटी की मनुआभान टेकरी पर गुरुवार रात युवक-युवती के साथ लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। सुनसान जगह पर दोनों को अकेला पाकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें चाकू दिखाकर घेर लिया।
धमकाने के बाद बदमाश मोबाइल फोन के साथ सोने के टॉप्स और चेन लूटकर फरार हो गए। इस दौरान युवक को हाथ पर चाकू मारकर घायल कर दिया।
मीडियाकर्मी है युवक
घटना गुरुवार रात करीब 8:30 बजे की है। एमपी नगर निवासी 23 वर्षीय हर्ष शर्मा अपनी महिला मित्र के साथ टेकरी पर बैठकर बातचीत कर रहा था। हर्ष मूल रूप से देहरादून, उत्तराखंड का रहने वाला है और इंदिरा प्रेस कॉम्प्लेक्स, एमपी नगर स्थित एक मीडिया हाउस में काम करता है।
मोबाइल और गहने छीनकर भागे
इसी दौरान तीन बदमाश बाइक से वहां पहुंचे। सुनसान स्थान पर युवक-युवती को देखकर बदमाशों ने उन्हें चाकू दिखाकर धमकाया और लूटपाट शुरू कर दी। आरोपियों ने मोबाइल फोन के अलावा महिला के सोने के टॉप्स और सोने की चेन अपने कब्जे में ली और बाइक से मौके से निकल गए।
वारदात के बाद हर्ष ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
आरोपितों तक पहुंचने के लिए आसपास के संभावित मार्गों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
#भपल #म #मडयकरम #और #उसक #महल #दसत #स #लट #मनआभन #टकर #पर #घरकर #चकबज #मबइलगहन #लकर #भग #बदमश



Post Comment