कजलीखेड़ा क्षेत्र में बीच सड़क पर आटो खड़ा करने से मना करना एक ठेकेदार और उसके दोस्त को भारी पड़ गया। …और पढ़ें
HighLights
- बीच सड़क पर आटो खड़ा करने से मना करने पर ठेकेदार पर हमला
- पेपर कटर से गर्दन पर वार, बचाव करने आए दोस्त को भी किया घायल
- गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कजलीखेड़ा क्षेत्र में बीच सड़क पर आटो खड़ा करने से मना करना एक ठेकेदार और उसके दोस्त को भारी पड़ गया। नाराज आटो चालक ने दोनों पर पेपर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त को भी चोट आई है। घटना के बाद आरोपित आटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
क्या है मामला
पुलिस के अनुसार मूल रूप से ग्वालियर जिले के ग्राम धाकड़खिड़िया भीतरवार निवासी 26 वर्षीय गजेंद्र जाटव वर्तमान में वंदना नगर कजलीखेड़ा में रहकर ठेकेदारी का काम करते हैं। गजेंद्र ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब सवा छह बजे वह अपने दोस्त बब्बी के साथ कार से सौम्या ग्रीन होते हुए गेहूंखेड़ा सब्जी मंडी तिराहे की ओर जा रहे थे।
रास्ते में बीच सड़क पर खड़े एक आटो के कारण उनकी कार निकल नहीं पा रही थी। इस पर उन्होंने कार पीछे लेकर आगे बढ़ाई और आटो चालक से सड़क के बीच वाहन खड़ा नहीं करने की बात कही। इसी बात पर आटो चालक भड़क गया और गाली-गलौच करने लगा।
पेपर कटर से गजेंद्र की गर्दन पर हमला
विरोध करने पर आरोपित ने अपने पास रखे पेपर कटर से गजेंद्र की गर्दन पर हमला कर दिया। गजेंद्र झुक गए, जिससे वार चेहरे पर लगा। इसके बाद आरोपित लगातार हमला करता रहा। बीच-बचाव करने आए बब्बी पर भी उसने हमला कर दिया।
#भपल #म #सडक #पर #ऑट #खड #करन #स #टकन #पर #भडक #चलक #ठकदर #पर #पपर #कटर #स #कय #हमल



Post Comment