भोपाल के परवलिया इलाके में स्कूल की शिक्षिका के साथ रेप का मामला सामने आया है। वारदात को पीड़िता के सहकर्मी शिक्षक ने अंजाम दिया है। दोनों के बीच बीते एक साल से परिचय था। आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताया था और पीड़िता से जल्द शादी करने का वादा किया था। अब आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया और हर तरह का रिश्ता खत्म कर दिया, तब शुक्रवार को थाने पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। फिलहाल आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय पीड़िता गोविंदपुरा इलाके में रहती हैं, वह एक शासकीय प्रशिक्षण संस्थान में बतौर शिक्षिका पदस्थ है। उन्हीं के शिक्षण संस्थान में 48 वर्षीय महेंद्र ठाकुर पदस्थ है। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच पहले दोस्ती फिर प्रेम प्रसंग हो गया। 1 साल पहले आरोपी ने पहली बार पीड़िता से जल्द शादी करने का भरोसा दिलाकर परवलिया इलाके में पहली बार शारीरिक संबंध बनाएं, इसके बाद अलग-अलग स्थान पर कई बार उसके साथ रेप किया। अब आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया, तब थाने पहुंच कर पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
#भपल #म #सल #क #शकषक #स #रप #सहकरम #शकषक #न #शद #क #झस #दकर #बनए #सबध #इनकर #क #बद #FIR #Bhopal #News



Post Comment