भोपाल मेट्रो के सुभाष नगर से लेकर एम्स मेट्रो स्टेशन तक के सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ट्रेनों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाने की तैयारी शुर…और पढ़ें
HighLights
- कम फेरों के कारण भोपाल मेट्रो में रोजाना सिर्फ 100-150 यात्री
- अब पीक आवर्स के हिसाब से नया शेड्यूल बनाने में जुटे अफसर
- यात्रियों का टोटा दूर करने के लिए भोपाल मेट्रो बदलेगा टाइम-टेबल
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल मेट्रो के सुभाष नगर से लेकर एम्स मेट्रो स्टेशन तक के सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ट्रेनों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए पिछले सात महीनों के यात्री डेटा का बारीकी से एनालिसिस किया जा रहा है, ताकि यात्रियों की जरूरत के हिसाब से नया शेड्यूल तैयार किया जा सके।
मेट्रो प्रबंधन फिलहाल सीएमआरएस (CMRS) टीम की ओके रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। बीते दिनों सीएमआरएस की टीम ने प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सिग्नलिंग सिस्टम और सुरक्षा मानकों की जांच की थी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह रिपोर्ट 15 जुलाई तक आ सकती है। इस रिपोर्ट के आते ही ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ हो जाएगा, जिसके मद्देनजर अधिकारियों ने एडवांस में तैयारियां शुरू कर दी हैं।
डिपो में खड़ी 10 ट्रेनें खा रही हैं धूल
वर्तमान में भोपाल मेट्रो में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या करीब 100 से 150 के बीच ही है। यात्रियों की संख्या कम होने की मुख्य वजह ट्रेनों का लंबा अंतराल है। अभी सुभाष नगर से एम्स के बीच 75 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर सिर्फ एक ट्रेन चलाई जा रही है। इतना लंबा इंतजार होने के कारण लोग मेट्रो में सफर करने से बच रहे हैं। हालांकि, सुभाष नगर डिपो में 10 मेट्रो ट्रेनें पिछले एक-डेढ़ साल से खड़ी धूल खा रही हैं।
यह भी पढ़ें- एमपी के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात… त्योहारों और मॉनसून सीजन में चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात
डेटा एनालिसिस से तय होगा कमाई और खर्च का गणित
एमडी एस. कृष्ण चैतन्य का कहना है कि जैसे ही पटरियों पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। अफसर इस बात का मंथन कर रहे हैं कि किस दिन और किस समय पीक आवर्स में यात्रियों की भीड़ सबसे ज्यादा होती है। उसी आधार पर नया टाइम-टेबल बनाया जाएगा। इसके साथ ही इस बात का भी आकलन किया जा रहा है कि फेरे बढ़ाने से मेट्रो का संचालन खर्च कितना बढ़ेगा और टिकटों की बिक्री से कितनी आय होगी।
#भपल #मटर #म #मनट #क #लब #इतजर #हग #खतम #टरन #क #सखय #और #फर #बढन #क #तयर #महन #क #डट #क #एनलसस #शर



Post Comment