×
मऊगंज कलेक्टर ने की दिव्यांग प्रतिनिधियों के साथ बैठक:  बोले- पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले लाभ; शासकीय दुकानों में आरक्षण के लिए बनेगा प्रस्ताव – Mauganj News

मऊगंज कलेक्टर ने की दिव्यांग प्रतिनिधियों के साथ बैठक: बोले- पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले लाभ; शासकीय दुकानों में आरक्षण के लिए बनेगा प्रस्ताव – Mauganj News


मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने गुरुवार शाम दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर कक्ष में आयोजित इस बैठक में दिव्यांग प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं और मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दिव्यांग प्रतिनिधियों ने रखीं ये प्रमुख मांगें बैठक के दौरान दिव्यांग प्रतिनिधियों ने अपनी कई महत्वपूर्ण मांगें कलेक्टर के सामने रखीं। इनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, दिव्यांग पेंशन का नियमित भुगतान करने, बैंकों से स्वरोजगार के लिए लोन दिलाने, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने और पात्र दिव्यांगों के नाम BPL सूची में शामिल करने की मांग शामिल थी। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सभी आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को बिना किसी देरी के लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। शासकीय दुकानों में आरक्षण के लिए बनेगा प्रस्ताव प्रतिनिधियों ने बैठक में एक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया कि भविष्य में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आवंटित होने वाली शासकीय दुकानों में दिव्यांगजनों के लिए एक निश्चित आरक्षित कोटा निर्धारित किया जाए। इस सुझाव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर जल्द से जल्द एक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का हो निपटारा कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा कि शासन का मुख्य उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन को सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता बरतें, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बैठक में प्रशासनिक अमला रहा मौजूद इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम मऊगंज एपी द्विवेदी, सीईओ जनपद पंचायत मऊगंज परमानंद तिवारी, अग्रणी जिला प्रबंधक और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

#मऊगज #कलकटर #न #क #दवयग #परतनधय #क #सथ #बठक #बल #पतर #हतगरहय #क #समय #पर #मल #लभ #शसकय #दकन #म #आरकषण #क #लए #बनग #परसतव #Mauganj #News

Post Comment