सिर्फ यात्रा नहीं, एकजुटता का संकल्प
आयोजकों के अनुसार दर्शन यात्रा का उद्देश्य केवल मां के दर्शन करना नहीं है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करना भी है। धार्मिक आयोजन के बहाने समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि आस्था लोगों को जोडऩे और समाज को सकारात्मक दिशा देने की बड़ी ताकत है। यात्रा का संदेश भी श्रद्धालुओं के बीच उत्साह भर रहा है आस्था की डगर, मां का दरबार, त्रिपुरा सुंदरी करे बेड़ा पार। मां के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालु अपने परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना करेंगे।
#म #क #बलवतरपर #सदर #क #दरबर #म #लगग #भकत #क #हजर #Devotees #Pay #Homage #Shrine #Tripura #Sundari



Post Comment