मीरपुर टेस्ट- बांग्लादेश ने पहले दिन 301 रन बनाए:कप्तान शांतो का शतक, मोमिनुल की फिफ्टी; 4 पाकिस्तानी बॉलर्स को एक-एक विकेट

मीरपुर टेस्ट- बांग्लादेश ने पहले दिन 301 रन बनाए:कप्तान शांतो का शतक, मोमिनुल की फिफ्टी; 4 पाकिस्तानी बॉलर्स को एक-एक विकेट

मीरपुर7 घंटे पहले

• कॉपी लिंक

कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के शतक की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मजबूत शुरुआत की है।

शुक्रवार को स्टंप्स तक बांग्लादेशी टीम ने पहली पारी में 4 विकेट पर 301 रन बना लिए हैं। शांतो 101 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोमिनुल हक (91) अपने शतक से महज 9 रनों से चूक गए।

शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दिन की शुरुआत पाकिस्तान के पक्ष में रही थी, जब शान मसूद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। शाहीन अफरीदी और मोहम्मद अब्बास ने ओपनर्स को जल्दी पवेलियन भेज दिया।

एक समय बांग्लादेश ने महज 31 रनों पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद शांतो और मोमिनुल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को विकेट के लिए काफी इंतजार कराया।

शांतो और मोमिनुल की शतकीय साझेदारी शुरुआती झटकों के बाद अनुभवी मोमिनुल हक और कप्तान शांतो ने तीसरे विकेट के लिए 170 रनों की बड़ी साझेदारी की। इन दोनों ने पहले दो सत्रों में पाकिस्तानी आक्रमण को पूरी तरह बेअसर कर दिया। शांतो ने अपनी पारी के दौरान तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाए। वहीं, मोमिनुल ने दूसरे छोर से पारी को संभाले रखा और स्ट्राइक रोटेट करते रहे।

हर सत्र में बनाए 100 रन बांग्लादेश की पारी की सबसे खास बात उनकी निरंतरता रही। टीम ने खेल के तीनों सत्रों में सटीक 100-100 रन जोड़े (101, 100 और 100)। जब पाकिस्तान ने शांतो और मोमिनुल को आउट कर वापसी की कोशिश की, तब अनुभवी मुशफिकुर रहीम (48*) ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि दिन के अंतिम घंटों में टीम और विकेट न गंवाए।

ग्रासी पिच पर पाकिस्तानी गेंदबाज बेअसर मीरपुर की पिच पर घास की परत को देखते हुए दोनों टीमों ने तीन-तीन तेज गेंदबाजों को अंतिम एकादश में शामिल किया। शाहीन अफरीदी ने शुरुआत में प्रभाव डाला, लेकिन समय के साथ उनकी धार कम होती गई। मोहम्मद अब्बास और हसन अली ने भी कोशिश की, लेकिन शांतो-मोमिनुल की जोड़ी ने उनके ‘प्लान’ को सफल नहीं होने दिया। पाकिस्तान के लिए फिलहाल एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर सलमान आगा भी कोई बड़ा कमाल नहीं कर सके।

शाहीन अफरीदी ने पहले सेशन में विकेट लिया। फिर उन्हें स्टंप्स तक कोई विकेट नहीं मिला।

शाहीन अफरीदी ने पहले सेशन में विकेट लिया। फिर उन्हें स्टंप्स तक कोई विकेट नहीं मिला।

2 मैचों की सीरीज, दूसरा मैच सिलहट में होगा

पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश दौरे पर गई है। वहां उसे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच सिलहट में 16 मई से खेला जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारतीय खेल मंत्रालय ने कहा- पाकिस्तान के साथ बाइलेटरल सीरीज पर बैन जारी रहेगा

खेल मंत्रालय ने बुधवार को साफ कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल खेल संबंध सस्पेंड ही रहेंगे। सरकार ने एक आधिकारिक मेमोरेंडम जारी कर कहा है कि भारत की खेल नीति उसकी कूटनीतिक नीति के अनुसार ही चलेगी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

#मरपर #टसट #बगलदश #न #पहल #दन #रन #बनएकपतन #शत #क #शतक #ममनल #क #फफट #पकसतन #बलरस #क #एकएक #वकट

Previous post

See the Standout Looks From Kent State's 2026 Student Runway Show

Next post

Prime Video follows Netflix and Disney by adding a TikTok-like ‘Clips’ feed in its app | TechCrunch

Amazon is adding a short-form video feed to the Prime Video app called “Clips,” the company announced on Friday.

Rolling out first in the U.S., Clips will include…well, clips of shows on Prime Video that are designed to hook a viewer and get them to give the full show a try. From that clip, users can add a title to their watchlist, share it with a friend, or navigate to rent, buy, or access the title through their subscription.

“Clips gives customers a whole new way to browse with short, personalized snippets tailored to their interests,” said Prime Video’s director of global application experiences, Brian Griffin, in a press release. “Whether they have a few minutes to scroll or are looking for something to watch when they have more time, entertainment is just a tap away.”

Amazon first tested this short-form feed during the NBA season, showing highlights that users can scroll through as though they’re watching TikToks.

It’s not a surprise to see Prime Video make this change — Netflix, Peacock, Tubi, Disney, and others have recently rolled out similar experiences, which are designed to promote discovery. Netflix’s short-form feed even shares the Clips name.

Clips is first rolling out to select U.S. customers on iOS, Android, and Fire tablets, but it will be available more broadly this summer. Users can navigate to Clips by scrolling down on the Clips carousel on the Prime Video mobile home page, which will surface a full-screen vertical feed.

When you purchase through links in our articles, we may earn a small commission. This doesn’t affect our editorial independence.
#Prime #Video #Netflix #Disney #adding #TikToklike #Clips #feed #app #TechCrunchAmazon,Apps,prime video,Video

Post Comment