मुंबई मंडल में भारी वर्षा, मेघनगर स्टेशन पर 10 घंटे फंसी उदयपुर-बांद्रा एक्सप्रेस; यात्री परेशान, कई बीमार
मुंबई मंडल में भारी वर्षा, मेघनगर स्टेशन पर 10 घंटे फंसी उदयपुर-बांद्रा एक्सप्रेस; यात्री परेशान, कई बीमार
नईदुनिया झाबुआ/मेघनगर। मुंबई मंडल के भिलाड-बोरीवली खंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव होने से रेल परिचालन चरमरा गया। रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित की गईं, लेकिन सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी मेघनगर स्टेशन पर खड़ी उदयपुर-बांद्रा एक्सप्रेस के यात्रियों को।
सुबह 5.20 बजे प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर आकर रुकी यह ट्रेन खबर लिखने तक यानी दोपहर तीन बजे तक वहीं की वहीं पड़ी रही, जिससे सैकड़ों यात्रियों को भूख, प्यास, गर्मी के साथ बारिश की बौछार और मानसिक यातना का सामना करना पड़ा।
स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव और यात्रियों की बेबसी
मेघनगर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 और 3 पर न तो पेयजल की व्यवस्था थी और न ही शौचालय की सुविधा। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे सबसे अधिक संकट में थे। रेलवे की ओर से कोई सूचना, कोई हेल्प डेस्क, कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी। बस एक अनिश्चितता का लंबा सिलसिला चलता रहा।
कई यात्रियों ने हारकर निजी वाहनों से गंतव्य या घर की ओर रुख किया, जबकि लंबी दूरी से आने वाले और लंबी दूरी की ओर गंतव्य वाले कई यात्री मजबूरन वहीं ठहरे रहे।
सामाजिक संस्थाओं और जैन समाज ने बढ़ाया मदद का हाथ
इस भयावह स्थिति की खबर लगते ही स्थानीय जैन समाज के कई कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों के लिए गरमागरम दाल-बाफले, सब्जी और पूरी की व्यवस्था की, साथ ही शुद्ध आरओ का जल भी उपलब्ध कराया। अन्य कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी केले, बिस्किट, पानी आदि वितरित किया गया।
भूखे-प्यासे यात्रियों को गरम भोजन और ठंडा पानी मिलने से जहां उनके चेहरे पर कुछ राहत दिखी, वहीं इस सहयोग ने रेलवे प्रशासन की पूर्ण उदासीनता को और भी उजागर कर दिया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता देकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि जहाँ सरकारी तंत्र विफल रहता है, वहां आम नागरिक बढ़कर आगे आते हैं।
रेलवे की विफलता पर सीधी बातें
मेघनगर स्टेशन रेलवे को करोड़ों रुपये का राजस्व हर माह देता है, जवाब में रेलवे ने यहाँ पीने के पानी और शौचालय तक की मूलभूत सुविधा नहीं दी। 10 घंटे तक फंसी ट्रेन की कोई घोषणा या हेल्पलाइन अपडेट जारी नहीं किया गया, जबकि यात्रियों में बीमार, महिलाएं, बुजुर्ग और शिशु भी शामिल थे।
रेलवे को करोड़ों का राजस्व देने वाले इस स्टेशन पर आपातकालीन दवा, पानी या एम्बुलेंस जैसी कोई भी गाइडलाइन लागू नहीं दिखी। स्थानीय जैन समाज के साथ अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जो राहत पहुंचाई, वही इस सरकारी तंत्र पर शर्मसार करने वाला सबूत बन गया। आपदा प्रबंधन में रेलवे पूरी तरह अनुपस्थित रहा।
परेशान लोगों ने बखान किया अपना दर्द
• बांद्रा जाने वाली 35 वर्षीया सुनीता उपाध्याय ने अपना दर्द बताते हुए कहा कि मेरी 3 साल की बेटी आरोही बुखार से तप रही है, सुबह 6 बजे से दूध नहीं मिला। न कोई बताने वाला, न कोई सुनने वाला। मैं अकेली हूं, सामान संभालूं या बच्ची।
• उदयपुर जाने वाले 68 वर्षीय रामकुमार शर्मा ने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा मुझे ब्लड प्रेशर की दवा सुबह 8 बजे लेनी थी, लेकिन पानी न मिलने पर मैंने दवा नहीं ली।
• सूरत जाने वाली 28 वर्षीया प्रियंका वर्मा ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि मेरा चार वर्ष का बेटा अथर्व और दो वर्ष की बेटी अवनी भूख से बेहाल थे। किसी ने गरम पूरी-सब्जी तो किसी ने दाल बाफले देकर राहत पहुंचाई लेकिन मुझे बच्चों के डायपर और गीले कपड़े बदलने तक की जगह नहीं मिली। प्लेटफार्म पर शौचालय नहीं, ये कैसी दुविधा है।
• अहमदाबाद जाने वाले 45 वर्षीय महेंद्रसिंह ने अपनी करुण कहानी सुनाते हुए कहा कि मेरी 70 वर्षीया मां सरोजदेवी बेड पर लेटी हुई हैं। हमने 11 बजे यात्रा रद्द कर निजी टैक्सी बुक की, लेकिन टैक्सी आने तक मां की हालत बिगड़ गई। मेरा व्यापार का तो नुकसान हुआ ही है मां की सेहत का खामियाजा कौन भरेगा।
• मुंबई सेंट्रल जाने वाली 30 वर्षीया नर्स रूबीना शेख ने मार्मिक आवाज में कहा कि मैं शिफ्ट में जाने वाली थी, लेकिन सुबह 5.20 से यहां फंसी हूं। मेरे पास मोबाइल चार्ज खत्म हो गया, पावर बैंक नहीं। मैं अपने 8 महीने के बच्चे रेहान को घर पर छोड़ आई हूं, उसे दूध पिलाने वाला कोई नहीं।
• वडोदरा जाने वाले 55 वर्षीय हार्ट पेशेंट विजय भाई पटेल ने अपने कड़वाहट भरे अनुभव बताते कहा कि मैं हार्ट पेशेंट हूँ। किसी ने गरम भोजन और शुद्ध पानी दिया, वरना मैं तो बीमार ही हो जाता। जो स्टेशन लाखों कमाता है, वहाँ पानी तक नहीं ये कैसा रेलवे है? डॉक्टर या दवा तो दूर की बात है।
• हवाई अड्डे पर सब सुविधाएं, यहां क्यों नहीं?
लोगों का कहना है कि हवाई अड्डे पर छह घंटे की देरी पर यात्री को मुफ्त भोजन, पेयजल, वाई-फाई, लाउंज में बैठने की सुविधा और टिकट रिफंड का विकल्प मिल जाता है। एयरलाइन अपने यात्री को मेहमान मानती है। लेकिन मेघनगर स्टेशन पर 10 घंटे फंसे रेल यात्रियों को न रिफंड मिला, न भोजन, न पानी, न कोई सूचना। रेलवे ने उन्हें ‘मजबूर सवार’ समझा।
यह भी पढ़ें- झाबुआ में 6 घंटे से खड़ी रही ट्रेन… यात्रियों ने पटरी पर लेटकर दिया धरना, कहा- ‘लोकल गाड़ियां निकाल रहे’
#मबई #मडल #म #भर #वरष #मघनगर #सटशन #पर #घट #फस #उदयपरबदर #एकसपरस #यतर #परशन #कई #बमर
Previous post
Deadspin | Struggling Blue Jays look to salvage series finale vs. Rays
The Tampa Bay Rays will go for a four-game sweep of the Toronto Blue Jays Thursday afternoon that also would give them a split on their eight-game road trip.
The Rays, who opened the trip with four losses to the surging Boston Red Sox, won their third in a row against the Blue Jays with a 4-2 decision on Wednesday.
The game turned on three unearned runs in the sixth inning started by center fielder Daulton Varsho’s error on a flyball by Yandy Diaz that bounced off the heel of his glove.
The Rays are 8-1 this season against the Blue Jays, who fell 10 games below .500. Toronto sits last in the American Leagie East, 13 1/2 games behind the first-place Rays and 6 1/2 games out of a wild-card spot.
The Blue Jays have made six errors in the series, but their lack of hitting continues to be a problem and falls far short of making up for the sloppy play in the field. The Blue Jays have scored 10 runs in going 1-5 in the first six contests of their seven-game homestand.
“We talk about it every day,” Blue Jays manager John Schneider said. “We talk about it a lot. We talked about it today, at length, with the guys. It’s tough. It’s tough because we’re better and they’re better than what’s going on right now on the field.”
Left-hander Ian Seymour (6-2, 4.79 ERA) is scheduled to start for the Rays. He is 2-1 with a 5.02 ERA in six career appearances (two starts) against Toronto He has four relief appearances versus the Blue Jays this season with a 4.50 ERA.
Toronto will turn to right-hander Shane Bieber (1-1, 5.70), who is 3-2 with a 3.27 ERA in seven career starts against the Rays.
Victor Mesa Jr. had two RBI singles for the Rays on Wednesday and the speedy Chandler Simpson was again prominent going 1-for-2 with a single, a walk, a sacrifice fly and two stolen bases.
Simpson was 4-for-5 with an RBI on Tuesday in Tampa Bay’s 12-2 win.
“When Chandler’s going, the havoc he’s creating — he got two hits (Tuesday) night, traditional hits, and then two hits with a routine ground ball to short and a tweener — not many guys in baseball can get hits like that, but he can,” Rays manager Kevin Cash said. “We’ve watched it all season long. He creates, like, a panic on defensive players, and really good ones. … Chandler hits it on the ground, and everybody’s having to move a lot faster than what they usually do.”
Players like Simpson provide some needed support to the lineup of Diaz, Jonathan Aranda and Junior Caminero.
“It’s very key,” Simpson said. “The big three, as you’d call it, they’re amazing and they’ve been superheroes the whole time. So if 5-9 can just help out a little bit and get them up to the plate as much as possible, it would be good for us.”
“I think that’s the biggest key of all,” Cash said. “Good offenses, they’re able to turn the lineup over.”
The Blue Jays recalled outfielder Yohendrick Pinango from Triple-A Buffalo and put Jonatan Clase on the injured list with left plantar fasciitis. Pinango started in left field Wednesday and was 1-for-2 before being replaced for a pinch hitter.
They also recalled right-hander CJ Van Eyk from Buffalo and optioned Lazaro Estrada to Triple-A.
–Field Level Media
#Deadspin #Struggling #Blue #Jays #salvage #series #finale #Rays
Next post
इंदौर के मालीखेड़ा में 10 एकड़ जमीन पर बनेगा बहुमंजिला इंडस्ट्रियल पार्क, मिलेंगे नए रोजगार
Post Comment