×
मुरैना में नशे की लत से तंग युवक ने दी जान: मां से झगड़कर ले जाता था रुपये, मेडिकल स्टोर पर 355 का इंजेक्शन मिलता था 1000 में

मुरैना में नशे की लत से तंग युवक ने दी जान: मां से झगड़कर ले जाता था रुपये, मेडिकल स्टोर पर 355 का इंजेक्शन मिलता था 1000 में

19 वर्षीय सर्वेश राठौर ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया, जिसमें कहा कि नशे की लत से परेशान होकर जान दे…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 11:36:01 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 11:38:49 AM (IST)

खुदकुशी करने वाला युवक सर्वेश राठौर का फाइल फोटो।

HighLights

  1. आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर मेडिकल संचालक पर लगाए गंभीर आरोप
  2. एसडीएम और ड्रग्‍स इंस्‍पेक्‍टर की टीम ने देर रात मेडिकल व गोदाम खंगाला
  3. बिना बिलिंग और मनमाने दामों पर बेचे जा रहे थे प्रतिबंधित इंजेक्शन

नईदुनिया न्यूज मुरैना/ पोरसा। नशे से परेशान होकर आत्महत्या का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। युवक ने मेडिकल स्टोर पर आरोप लगाया था सर्वेश को नशे की ऐसी लत थी कि वह अपनी मां से झगड़कर रुपये ले जाता था। देर रात तक प्रशासन की टीम मेडिकल स्टोर व गोदाम की जांच में लगी रही, लेकिन टीम को टेर्मिन इंजेक्शन एक भी नहीं मिला, पर अन्य प्रतिबंधित दवाएं जरूर मिली हैं। पोरसा थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह ने बताया कि अभी मर्ग का प्रकरण दर्ज किया है।

बता दें, पोरसा में शुक्रवार दोपहर 19 वर्षीय सर्वेश राठौर ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया, जिसमें कहा कि नशे की लत से परेशान होकर जान दे रहा हूं। सर्वेश ने पोरसा के संजय अग्रवाल के मेडिकल स्टोर का नाम लेकर वहां से नशे के इंजेक्शन की बिक्री होना बताया।

वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल सील

सर्वेश का शव मिलने और वीडियो प्रसारित होने के बाद पोरसा पुलिस ने दोपहर में ही मेडिकल सील कर दिया, संचालक संजय अग्रवाल व उसके एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। शुक्रवार शाम 6:00 बजे के करीब एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा, एसडीओ रवि प्रताप भदौरिया, तहसीलदार नरेश शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर बीएल बिरथरिया ने अंबाह व पोरसा थानों की पुलिस टीमों की मौजूदगी में मेडिकल में जांच शुरू की। मेडिकल स्टोर के पीछे ही दवाओं का गोदाम मिला, यहां भी छानबीन चलती रही। इसी दौरान कुछ और मेडिकल दुकानों से टेर्मिन इंजेक्शन को नशे के लिए बेचने की जानकारी मिली, वहां भी कुछ कर्मचारी भेजे गए।

हर रोज कई लड़के आते हैं इंजेक्शन खरीदने

बताया गया है, कि 30 मिलीग्राम के टेर्मिन इंजेक्शन पर शुल्क तो 355 रुपये दर्ज है, लेकिन नशा करने वालों को मेडिकल स्टोर संचालक एक हजार रुपये तक में बेचता था। सूत्रों की मानें तो इस मेडिकल से हर रोज दर्जनों लड़के टेर्मिन इंजेक्शन लेने आते थे। संदेह है कि मेडिकल पर यह इंजेक्शन बिना बिलिंग के अवैध तरीके से आ रहे थे, जिसमें मुरैना के कुछ थोक मेडिकल स्टोर संचालक शामिल हो सकते हैं।

naidunia_image

घटना के बाद इंजेक्शन गायब

इस घटना के बाद मुरैना के कई मेडिकल स्टोर पर नईदुनिया संवाददाता ने टेर्मिन इंजेक्शन की जानकारी ली तो यह इंजेक्शन नहीं मिला। मेडिकल संचालकों ने बताया कि, इसकी बिलिंग आसानी से नहीं होती, जहां उपलब्ध हैं उनमें से अधिकांश गलत तरीके से बेच रहे हैं। एसडीओपी रवि भदौरिया के अनुसार मृतक के स्वजन ने आरोप लगाया है कि मेडिकल संचालक सर्वेश को नशे का इंजेक्शन उधार देकर मनमाने रुपये वसूल करने के लिए परेशान करता था।

#मरन #म #नश #क #लत #स #तग #यवक #न #द #जन #म #स #झगडकर #ल #जत #थ #रपय #मडकल #सटर #पर #क #इजकशन #मलत #थ #म

Post Comment