मुरैना जिले में मानसून अपनी रफ्तार अब धीरे-धीरे पकड़ने लगा है। बुधवार सुबह से शहर और आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। हल्की बारिश से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली है। वहीं, बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए भी यह राहत लेकर आई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन फिलहाल जिले में अच्छी और झमाझम बारिश के संकेत नहीं हैं। उमस भरी गर्मी से मिली राहत पिछले कई दिनों से मुरैना में तेज धूप और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था। बुधवार सुबह मौसम ने करवट ली और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। किसानों के लिए राहत की बारिश मानसून के देरी से पहुंचने के कारण जिले के किसान बोवनी को लेकर चिंतित थे। खेतों में नमी नहीं होने से कई किसान फसल की बुवाई शुरू नहीं कर पा रहे थे। सुबह से हो रही बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और किसानों को खरीफ फसलों की बोवनी शुरू करने में मदद मिलेगी। अभी अच्छी बारिश के संकेत नहीं मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप तोमर के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रह सकता है। हालांकि फिलहाल भारी या लगातार अच्छी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। ऐसे में किसानों की नजर अब मानसून की तेज बारिश पर बनी हुई है।
#मरन #म #सबह #स #रमझम #बरश #भषण #उमस #भर #गरम #स #रहत #कसन #क #बवन #म #भ #हग #मदद #Morena #News



Post Comment