इंदौर में मोहसिन खान पर एक नया आरोप लगा है। उसने एक लड़की को शूटिंग एकेडमी में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। उसने लड़की से जिन्न को प्रसन्न करने के लिए दुल्हन की तरह सजने को कहा और उसके शरीर पर इत्र लगाया। पुलिस ने मोहसिन खान पर धोखाधड़ी और हेराफेरी का केस दर्ज कर लिया है।
By Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 31 May 2025 01:01:02 PM (IST)
Updated Date: Sat, 31 May 2025 01:17:10 PM (IST)
HighLights
- मोहसिन खान के खिलाफ सातवीं एफआईआर दर्ज की गई।
- टोने-टोटके का आरोप, युवती का वर्जिनिटी टेस्ट कराया।
- फिर बोला- तू किसी काम की नहीं, जिन्न नाराज हो जाएगा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लव जिहाद और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार मोहसिन खान पर पुलिस ने शुक्रवार को धोखाधड़ी और हेराफेरी का नया प्रकरण दर्ज कर लिया। उस पर अब सातवां केस दर्ज हुआ है। शुक्रवार को फोरेंसिक अफसर भी जांच करने पहुंचे। करीब दो घंटे तक शूटिंग एकेडमी में छानबीन कर वस्त्र व अन्य सामान की जब्ती की गई।
एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक एमआर-10 निवासी युवती ने लिखित शिकायत की है। जून-2020 में युवती को टेलीकालिंग कंपनी के माध्यम से पता चला था कि शूटिंग एकेडमी (ड्रीम ओलंपिक) में कर्मचारियों की आवश्यकता है।
शूटिंग एकेडमी खोलने का लालच दिया
नौकरी के दौरान मोहसिन ने निशानेबाजी सिखाने का लालच दिया। उसने कहा कि स्वयं की शूटिंग एकेडमी भी खोल सकती हो। मोहसिन ने दो बार में चार लाख रुपये ले लिए। उसने लाइसेंस, रायफल आदि का झांसा दिया और कहा कि कुछ दिनों बाद शूटिंग रेंज तैयार हो जाएगी। इससे हर माह लाखों रुपये महीने कमाने लगोगी।

जिन्न को खुश कर नोटों की बरसात की बात कही
पीड़िता ने मोहसिन पर मुस्लिम टोने-टोटके का भी आरोप लगाया है। उसने कहा कि मोहसिन नोटों की बरसात करवाने का बोलता था। उसने साधना नामक महिला से मुलाकात करवाई और कहा कि जिन्न को प्रसन्न कर नोटों की बरसात करवाएंगे।
बोला था जिन्न के लिए दुल्हन की तरह आना पड़ेगा
साधना ने एक वीडियो दिखाया जिसमें एक युवती लेटी हुई थी और उस पर नोटों की बरसात हो रही थी। साधना और मोहसिन ने पीड़िता से कहा कि जिन्न को प्रसन्न करने के लिए दुल्हन की तरह सजधज कर आना पड़ेगा। आरोपित रात के अंधेरे में युवती को हवा बंगला क्षेत्र स्थित फार्म हाउस पर ले गए। उनके साथ एक युवती भी थी।
शरीर पर इत्र लगाया और बोली- जिन्न मिलने आएगा
पीड़िता के शरीर पर सुगंधित इत्र लगाया और कहा कि जिन्न को सुगंध पसंद है। उसे 12 पीरबाबा (मौलाना) भी दिखाई दे रहे थे। साधना ने पीड़िता का कौमार्य परीक्षण किया और कहा कि जिन्न उससे मिलने आएगा। मौलाना ने लोबान जलाकर तंत्र क्रिया की। उसके सिर पर हाथ रखकर कुछ बुदबुदाया।
काफी देर तक जिन्न नहीं आया तो साधना और मोहसिन से कहा कि यह लड़की किसी काम की नहीं है। जिन्न हमारे ऊपर नाराज हो जाएगा। मोहसिन इस बात पर काफी गुस्सा हुआ और उसने कहा कि तेरे कारण 20 लाख रुपये का खर्चा हो गया। उसने पीड़िता के सात लाख रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया।
ट्रेनर से दोस्ती और संबंध बनाने का दबाव
युवती ने कहा कि मोहसिन उसके दोस्त फैजान से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा था। उसने साजिश के तहत फैजान से मुलाकात करवा दी। उसकी जिम में वर्जिश करने भेजा। उसने कहा कि फैजान से अच्छी दोस्ती कर लो। उसके साथ संबंध बनाओ। युवती उसकी मंशा समझ गई और शूटिंग एकेडमी जाना भी छोड़ दिया।
Source link
#महसन #खन #क #नय #करनम #आय #समन #जनन #क #लए #लडक #क #शरर #पर #इतर #लगकर #बनय #दलहन
Post Comment