बादल व बूंदों के कारण शहरवासियों को तीव्र गर्मी से राहत मिली और दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी भी हुई। …और पढ़ें
HighLights
- बादल व बूंदों के कारण शहरवासियों को तीव्र गर्मी से राहत मिली
- दोपहर में धूप भी निकली लेकिन तीव्रता कम हाेने के कारण तपिश का अहसास कम रहा
- दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शनिवार सुबह शहर में बादल छाएं और शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी तो कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए बौछारें भी पड़ी। बादल व बूंदों के कारण शहरवासियों को तीव्र गर्मी से राहत मिली और दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी भी हुई।
दोपहर में धूप भी निकली लेकिन तीव्रता कम हाेने के कारण तपिश का अहसास कम रहा। दोपहर में हल्के बाद छाए। दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। वही न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ व मप्र से गुजर रही द्रोणिका के प्रभाव से इंदौर सहित मप्र में अभी वर्षा की स्थितियां दिखाई दे रही है। यह प्री मानसून की स्थितियां है। इंदौर सहित प्रदेशभर में अगले तीन से चार दिन तक यह स्थितियां बनी रहेंगी। इसके प्रभाव से दिन व रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आगामी दिनों में धूप भी निकलेगी लेकिन दोपहर बाद बादल छाने के कारण वर्षा व बूंदाबांदी की स्थितियां दिखाई देगी।
इन दिनों क्षेत्र में प्री-मानसून की गतिविधियों की शुरूआत हो गई है। बादल छाने लगे हैं और हवा भी चल रही है। आसपास के अंचलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश हुई है। इससे तीखी तपन से लोगों को राहत मिली है, लेकिन उमस बढ़ने से लोग हलाकान हो रहे हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी तीन-चार दिन यह स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल तापमान में गिरावट रहेगी। क्षेत्रवासियों को अब मानसून के आगमन का इंतजार है। मानसून की वर्षा के साथ ही झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिल सकेगी।
#मसम #अपडट #इदर #म #सबह #बदल #व #बद #न #द #रहत #दपहर #म #नकल #धप #न #कय #परशन



Post Comment