राजगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी रामलखन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी पीड़िता के ही गांव का रहने वाला है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी रामलखन वर्मा युवती को गांव से जबरदस्ती अपने साथ ले गया था। इसके बाद वह उसे राजस्थान की ओर जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी
युवती ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह युवती आरोपी के चंगुल से बचकर निकली और घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों के साथ युवती कोतवाली थाने पहुंची, जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी रामलखन वर्मा के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
#यवत #क #अपहरण #कर #जगल #म #दषकरम #क #आरप #वरध #पर #जन #स #मरन #क #धमक #शकयत #क #बद #रजगढ #नवस #आरप #गरफतर #rajgarh #News



Post Comment