रक्षाबंधन पर बहन को बुलाने को लेकर भाइयों में मारपीट:  शिवपुरी में मायके बुलाने के विवाद में भाई और भतीजी घायल – Shivpuri News

रक्षाबंधन पर बहन को बुलाने को लेकर भाइयों में मारपीट: शिवपुरी में मायके बुलाने के विवाद में भाई और भतीजी घायल – Shivpuri News

शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के गंगौरा गांव में रक्षाबंधन पर बहन को मायके बुलाने को लेकर परिवार में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दो सगे भाइयों ने अपने ही भाई और उसकी भतीजी के साथ मारपीट की। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल वकील बंजारा ने बताया कि वे रक्षाबंधन पर अपनी बहन को मायके बुलाना चाहते थे। उनके भाई करण बंजारा और विजय बंजारा इसका विरोध कर रहे थे। वकील बंजारा का आरोप है कि दोनों भाइयों ने पहले जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद विवाद बढ़ने पर उन्होंने वकील बंजारा और उनकी भतीजी आरती के साथ मारपीट की। मारपीट में वकील बंजारा और आरती को चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल वकील बंजारा ने सुरवाया थाना में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#रकषबधन #पर #बहन #क #बलन #क #लकर #भइय #म #मरपट #शवपर #म #मयक #बलन #क #ववद #म #भई #और #भतज #घयल #Shivpuri #News

Previous post

ENG vs IND 3rd ODI, Live Score: India 1/0 (1); Rohit batting as India chases 387

Axar. Arm ball, Duckett works it on the leg side for one. Short, Bethell pulls to deep backward point. Misses the sweep, hits Duckett on the pads straight, India appeal loudly for the LBW but no reaction from the umpire!

India take the review. Pitching outside leg, good decision by the onfield umpire, Duckett survives.

Duckett brings out the reverse sweep, hits his arm and the ball goes in the air and ouch! Kishan lands awkwardly while chasing the ball! He’s holding onto his shoulder and looks in pain, the physio is out to check if he is okay.

Good news, he’s taken his position behind the stumps and play resumes. Duckett takes a single on the leg side. Bethell guides it to deep square leg for one.

#ENG #IND #3rd #ODI #Live #Score #India #Rohit #batting #India #chases

Next post

इंदौर में कचरा फैलाया तो भारी पड़ेगा, नए नियम लागू, 150% तक पर्यावरण क्षतिपूर्ति और डिजिटल निगरानी होगी सख्त

Post Comment